{"_id":"6a7249d5d997469f54016249","slug":"ent-specialty-clinic-to-run-for-three-days-at-hallett-kanpur-news-c-362-1-ka11001-153346-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हैलट में तीन दिन चलेगी ईएनटी की स्पेशियलिटी क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हैलट में तीन दिन चलेगी ईएनटी की स्पेशियलिटी क्लीनिक
विज्ञापन
कानपुर। हैलट अस्पताल में तीन दिन ईएनटी स्पेशियलिटी क्लीनिक लगेगी, जिसमें माइक्रोस्कोप, एंडोस्कोप, सक्शन और एक्स-रे व्यूइंग जैसी सुविधाएं रहेंगी। मंगलवार को इसका शुभारंभ किया गया। यह क्लीनिक सप्ताह में तीन दिन चलेगी। मंगलवार को कान संबंधी रोग के लिए ऑटोलॉजी, नाक की समस्या के लिए गुरुवार को राइनोलॉजी और शनिवार को सिर व गर्दन संबंधी रोगों की ओपीडी लगेगी।
विभागाध्यक्ष डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया कि इस पोर्टेबल एंडोस्कोपी यूनिट से चिकित्सक सीधे मरीज के बेड पर ही एंडोस्कोपिक परीक्षण कर सकेंगे। नए उपकरणों से इन मशीनों से कान में गांठ, बच्चे सिक्का या मोती फंसा लेते हैं तो इस मशीन से एकदम साफ तस्वीर दिखाई देगी। छोटे प्रोसीजर के साथ इसे निकाला जा सकेगा। उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरी, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल, विभागाध्यक्ष डॉ. हरेंद्र कुमार, सीएस भरत कुमार सजनानी, पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. एसके कनौजिया, डॉ. निशांत सौरभ सक्सेना, डॉ. पवन कौल आदि मौजूद रहे।