{"_id":"5cb7ee01bdec2214586c50d6","slug":"engineering-students-will-simplify-daily-life-of-common-people","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब हर दिन होने वाली समस्याओं से मिलेगा छुटकारा, आपके लिए इंजीनियरिंग छात्रों ने ली ये जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर दिन होने वाली समस्याओं से मिलेगा छुटकारा, आपके लिए इंजीनियरिंग छात्रों ने ली ये जिम्मेदारी
Thu, 18 Apr 2019 08:54 AM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 18 Apr 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू के साथ समझौता पत्र साझा करते एकेटीयू के कुलपति
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) से संबद्ध प्रदेश के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्र अब पब्लिक लाइफ को आसान बनाने के लिए काम करेंगे। इसमें छात्रों को उनके शिक्षकों के साथ-साथ आईआईटी कानपुर और आईआईटी बीएचयू के विशेषज्ञों की मदद भी मिलेगी।
विज्ञापन
एकेटीयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि पब्लिक की समस्याओं को दूर करने का काम बगैर रिसर्च के नहीं हो सकता है। इंजीनियरिंग छात्र पढ़ाई के साथ शोध करके नए आइडिया भी जनरेट करेंगे, ताकि आम लोगों के दैनिक जीवन को सरल बनाया जा सके।
विज्ञापन
रोज की दिनचर्या में आने वाली समस्याओं से मिलेगी निजात
रोज की दिनचर्या में आने वाली समस्याओं को चिह्नित करने का सभी तकनीकी संस्थानों को निर्देश दिया गया है। चिह्नित समस्याओं के आधार पर छात्र-छात्राएं उसके निस्तारण के लिए शोध करेंगे।
इसके लिए आईआईटी कानपुर और आईआईटी बीएचयू के साथ एक आपसी समझौता भी किया गया है। इसके तहत छात्र-छात्राओं का संयुक्त प्रशिक्षण, सेमिनार, लाइब्रेरी रिसोर्स की शेयरिंग, सेमिनार, कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
इसके लिए आईआईटी कानपुर और आईआईटी बीएचयू के साथ एक आपसी समझौता भी किया गया है। इसके तहत छात्र-छात्राओं का संयुक्त प्रशिक्षण, सेमिनार, लाइब्रेरी रिसोर्स की शेयरिंग, सेमिनार, कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।