फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Engine of bus returning carrying devotees catches fire, passengers disembarked

Kanpur News: श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही बस के इंजन में लगी आग, उतारे गए यात्री

Tue, 11 Feb 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 11 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Engine of bus returning carrying devotees catches fire, passengers disembarked
रनियां। प्रयागराज में महाकुंभ स्नान कर वापस जयपुर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस सोमवार दोपहर में रनियां के एक पंप पर डीजल डलवाने के रुकी। इसी दौरान शार्ट-सर्किट से इंजन के नीचे से धुआं निकलने लगा। श्रद्धालु बस के नीचे उतर गए। इधर पंप कर्मियों ने अग्निशमन यंत्र चलाकर आग बुझाई। बाद में दूसरी बस से श्रद्धालुओं को जयपुर भेजा गया।
विज्ञापन

जयपुर राजस्थान से बीती 7 फरवरी को श्रद्धालुओं का जत्था टूरिस्ट बस से प्रयागराज में महाकुंभ स्नान करने पहुंचा था। सोमवार को बस से वापसी में रनियां स्थित एक पंप पर डीजल डलवाने के लिए भरतपुर निवासी चालक विष्णु सिंह ने बस रोकी। कुछ सवारियां वॉशरूम जाने को उतर गई। इसी दौरान इंजन के नीचे से धुआं उठने लगा। खलासी दयाराम ने चालक को धुआं उठने की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसी दौरान बस में सवार 34 श्रद्धालु भी उतर आए। पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन यंत्र चलाना शुरू किया। 6 अग्निशमन यंत्र प्रयोग कर आग काबू कर ली गई। इधर सूचना पर अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार फायर टैंकर लेकर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी जो पहले ही पंप कर्मियों ने बुझा ली। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि श्रद्धालु पूरी तरह से सुरक्षित हैं सभी दूसरी बस से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed