Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Encroachment on Akbarpur Tehsil boundary wall, Jami on Mati road

Kanpur News: अकबरपुर तहसील बाउंड्रीवॉल पर अतिक्रमण, माती मार्ग पर लगता जामी

Sat, 14 Nov 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 14 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Encroachment on Akbarpur Tehsil boundary wall, Jami on Mati road
कानपुर देहात। अकबरपुर में तहसील की बाउंड्रीवॉल से सटाकर टिनशेड व टट्टर से अवैध अस्थायी दुकानें बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया है। इधर सड़क से लगी पटरी पर वाहनों की पार्किंग के बाद माती मार्ग पर रुक-रुककर पूरे दिन जाम लगता है। इससे मेडिकल कॉलेज व अन्य निजी अस्पतालों की एंबुलेंस फंस जाती हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर जिला मुख्यालय का नगर है। माती मार्ग पर सदर तहसील है। इसके बाद मेडिकल कॉलेज और उपनिबंधन कार्यालय है। वहीं, नजदीक करीब 10 से अधिक निजी अस्पताल हैं। सड़क से लगी जमीन संरक्षित वन क्षेत्र है। यहां करीब चार साल पहले पौधरोपण भी कराया गया था। इसके बाद तहसील की बाउंड्रीवॉल से सटाकर लोगों ने टिनशेड व टट्टर लगाकर अस्थायी दुकानें बना लीं। कोई ये दुकानें किराये पर देकर आमदनी कर रहा है तो कोई चाय समोसा बेच रहा है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं टिनशेड में जनसेवा केंद्र व फोटोकॉपी आदि की दुकानें भी चल रही हैं। बाइक मरम्मत की दुकानों के साथ टायर आदि बेचने की दुकानें भी खुल गई हैं जबकि अधिकांश हिस्से पर वकीलों ने टिनशेड के चैंबर बना लिए हैं। नगर पंचायत प्रशासन ने शुक्रवार को माती में कचहरी के पास सड़क किनारे लकड़ी व टिनशेड की रखी 22 पेटियां हटवा दीं। इसके अलावा टट्टर भी ध्वस्त करा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, माती मार्ग पर अकबरपुर तहसील की बाउंड्रीवॉल से सटाकर बनाई गई अवैध दुकानों को हटाने की सुध जिम्मेदार नहीं ले रहे हैं। जानकारों का कहना है कि करीब आठ माह पूर्व तत्कालीन एसडीएम नीलिमा यादव ने अवैध दुकानदारों को नोटिस जारी किया था। हालांकि कब्जेदार नहीं हटाए जा सके और मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed