फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Encroachment extending onto the road; intermittent traffic jams continued for three hours.

Kanpur News: सड़क तक अतिक्रमण, तीन घंटे रुक-रुक कर लगता रहा जाम

Fri, 10 Jul 2026 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 10 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Encroachment extending onto the road; intermittent traffic jams continued for three hours.
पुखरायां। नगर के मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ अतिक्रमण के चलते सड़क संकरी हो गई है। इससे अक्सर जाम की स्थिति रहती है। बृहस्पतिवार को स्कूलों की छुट्टी होने के बाद दोपहर एक बजे के करीब वाहनों की संख्या बढ़ गई। स्थिति यह रही कि शाम चार बजे तक रुक-रुक कर जाम लगता रहा और वाहन रेंगते हुए गुजरे।
विज्ञापन

सड़क पर जाम लगने की जानकारी पर पहुंचे अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने अतिक्रमण किए लोगों से नाराजगी जाहिर कर तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हुई। सड़क पर दोनों तरफ से ऑटो, ई-रिक्शा, कार व दोपहिया वाहनों की आवाजाही बने रहने से शाम चार बजे तक लोगों को रेंगते हुए गुजरना पड़ा। उमस भरी गर्मी में लोग परेशान दिखे। सीएचसी गेट तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

महेरा के ज्ञानेंद्र कुमार, देवराहट के ध्रुवलाल प्रजापति, सराय निवासी कल्लन सिंह ने बताया कि आवश्यक कार्य से पुखरायां आए थे। सोचा था कि एक घंटे में लौट जाएंगे लेकिन तीन घंटे बीत गए पुखरायां मेनरोड से बाहर बाईपास पहुंचना मुश्किल हो रहा है। अतिक्रमण करने वालों पर साधारण कार्रवाई की जाती है। इसी वजह से यह हालात बने हैं। पुखरायां निवासी राहुल गुप्ता, दिनेश कुमार, राजेश सिंह, गोविंद सिंह, विजय कुमार, राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पूर्व में लोक निर्माण विभाग ने अवैध कब्जे हटाने के लिए चिह्नांकन कर नोटिस जारी किया था। इस पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटा लिया था लेकिन कार्रवाई न होने पर फिर से स्थिति पहले जैसी हो गई। ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को रोड अवरोधित होने पर संज्ञान लेना चाहिए। अभी दो माह चार्ज लिए हुआ है। एसडीएम से अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की बात हुई है। जिसे एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष के साथ में बैठक कर तय किया जाएगा। शीघ्र अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed