फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Encounter with robber Gauri gang in chitrakoot

चित्रकूट में पुलिस टीम व एसटीएफ की डाकू गौरी गैंग से मुठभेड़, मारा गया इनामी भालचंद्र

Wed, 31 Mar 2021 08:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 31 Mar 2021 08:52 PM IST
सार

- दोनों ओर से 25 मिनट तक गोलियां चलीं
- 30 हजार के इनामी डाकू को पुलिस ने मार गिराया

विज्ञापन
Encounter with robber Gauri gang in chitrakoot
पुलिस टीम व एसटीएफ की डाकू गौरी गैंग से मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में डेढ़ लाख के इनामी डाकू गौरी यादव गैंग से जिला पुलिस टीम व एसटीएफ की मुठभेड़ बुधवार की शाम बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के जंगल में हो गई। दोनों ओर से 25 मिनट तक गोलियां चलीं। इस दौरान गैंग के एक 30 हजार के इनामी डाकू को पुलिस ने मार गिराया।
विज्ञापन


जबकि गैंग के अन्य सदस्य भागने में सफल रहे। मृत डाकू के पास से एक राइफल व 24 कारतूस बरामद हुए हैं। मौके पर एक बाइक भी बरामद हुई है। मृत डाकू पर मध्यप्रदेश सरकार की ओर से भी पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। 
विज्ञापन


बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के माडो बांध के पास डकैत गौरी यादव गैंग की मौजूदगी की सूचना पर एसपी अंकित मित्तल को मिली। इसके बाद से बहिलपुरवा थाने की पुलिस टीम और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की। शाम को डाकू गैंग के सदस्य बांध के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंग के साथ एक बाइक सवार भी था। पुलिस व एसटीएफ की टीम ने जैसे ही आगे बढ़ने का प्रयास किया तो डकैतों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग हुई। दोनों ओर से 25 मिनट तक ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। इससे पूरा इलाका गूंज उठा। फायरिंग में डाकू गैंग के एक सदस्य को गोली लगी और वह नीचे गिरा।

जबकि अन्य डाकू भागने लगे। इसी बीच घायल पडे़ डकैत ने फिर पुलिस टीम पर फायरिंग की पर सभी बाल-बाल बच गए। एसपी ने बताया कि घायल डकैत सतना मध्यप्रदेश के पडमनिया जागिर थाना मझगवां निवासी भालचंद्र यादव उर्फ भाई चंद्र उर्फ भल्ला पांडेय पुत्र रामअवतार यादव को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भालचंद्र पर सरकार की ओर से 25 हजार और मध्यप्रदेश सरकार की ओर से 5 हजार रुपये का इनाम था। इसी डकैत ने दो माह पहले बहिलपुरवा क्षेत्र से ही दो वनकर्मियों को रंगदारी के लिए पीटा था। भालचंद्र पर यूपी और एमपी में एक दर्जन धमकी, अपहरण, फिरौती वसूलने, सरकारी काम में बाधा व गैंग तक कारतूस पहुंचाने के मामले दर्ज हैं। 

जंगलों में पुलिस की कॉम्बिंग जारी 
पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने डाकुओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पंचायत चुनाव में डकैतों की दखलंदाजी न हो इसके लिए पुलिस जंगली क्षेत्रों में कॉम्बिंग कर रही है। पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि गौरी यादव गैंग के सदस्य बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के मड़वा बांध के पास छिपे है। पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर डाकुओं को आत्मसमर्पण के लिए ललकारा। पर डाकूओं ने गोली चलाना शुरू कर दिया। एसपी ने बताया कि डाकू गौरी यादव पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार जंगलों में कॉम्बिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed