फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Encounter with police while chasing truck loaded with cattle one smuggler got shot 22 cattle recovered

Unnao: मवेशी लदे ट्रक का पीछा करने पर पुलिस से मुठभेड़, एक तस्कर के पैर में लगी गोली, साथी भागा…22 गोवंश बरामद

Tue, 28 Jan 2025 12:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 28 Jan 2025 12:06 PM IST
सार

Unnao News: सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में मवेशी लदे ट्रक का पीछा कर रही पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा फरार हो गया।

विज्ञापन
Encounter with police while chasing truck loaded with cattle one smuggler got shot 22 cattle recovered
मवेशी लदा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में मवेशी लेकर जा रहे ट्रक का पीआरवी ने पीछा किया। ट्रक चालक ने पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त कर भागने का प्रयास किया और कुछ दूर जाकर ट्रक खड़ाकर पैदल भागने लगे। पुलिस मुठभेड़ में एक गोतस्कर के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा भाग निकला।

विज्ञापन

डायल 112 नंबर पर सोमवार रात सूचना मिली कि देवरामऊ गांव के जंगल से एक ट्रक में मवेशी लादकर ले जाए जा रहे हैं। कोतवाली पुलिस के साथ पीआरवी 6597 ने रात में ट्रक को रोकने का प्रयास किया, तो ट्रक चालक ने पीआरवी वाहन को क्षतिग्रस्त करते भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन

कुछ दूरी पर ट्रक को खड़ा कर मौके से भागने लगे। पुलिस ने गोतस्करों को पकड़ने के प्रयास में पीछा किया। इस दौरान थानाक्षेत्र के भट्टाचार्य मोड़ के अख्तियारपुर के पास भाग रहे गोतस्करों में अमेठी जिले के थाना बाजार शुक्ल के गांव तेतारपुर निवासी जाबिर ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस टीम को भी फायरिंग करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक के पैर में लगी गोली, दूसरा मौके से फरार
गोली जाबिर के बाएं पैर में लगने से वह घायल हो गया। दूसरा गोतस्कर मौके से भाग निकला। ट्रक से पुलिस ने 22 मवेशी बरामद किए हैं। आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस भी मिला है। घायल गोतस्कर को सफीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कोतवाल श्याम नारायण सिंह ने बताया कि गोतस्कर के फायरिंग करने पर पुलिस को गोली चलानी पड़ी है। घायल का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed