फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Encounter between police and miscreants in Auraiya, two arrested with reward of 20 thousand, more than a dozen

Auraiya: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, 20 हजार के इनामी समेत दो गिरफ्तार, एक दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज

Wed, 24 May 2023 01:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 24 May 2023 01:38 PM IST
सार

Auraiya Crime: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में बुधवार तड़के सुबह चेकिंग के दौरान 20 हजार के इनामी और उसके साथी की पुलिस से मुठभेड़ हुई। पैर में गोली लगने पर एक गिर पड़ा, तो दूसरे ने पुलिस की घेरेबंदी देखकर दोनों हाथ खड़े कर दिए।

विज्ञापन
Encounter between police and miscreants in Auraiya, two arrested with reward of 20 thousand, more than a dozen
मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने बुधवार तड़के मुठभेड़ में इनामी समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान एक के पैर में गोली लगी है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

एसपी चारु निगम ने बताया कि अजीतमल पुलिस गढ़िया ओवरब्रिज के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच औरैया की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की, तो चालक सर्विस रोड की ओर गाड़ी लेकर भागा।  इसके बाद कार सवार दो लोग उतर कर खेतों की ओर भागे।
विज्ञापन

साथ ही, पुलिस पर फायरिंग भी कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक युवक पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। मुठभेड़ में खानपुर औरैया निवासी नफीस उर्फ शंकरा के पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीस हजार का इनाम था घोषित
नफीस उर्फ शंकरा पर जिले के अलावा आसपास के जनपदों के थानों में लूट, गोकशी आदि के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। इस पर बीस हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसका साथी खानपुर औरैया के मोहल्ला कुरैशियान निवासी आसिफ को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

कार और एक तमंचा हुआ है बरामद
इनके पास से कार और एक तमंचा बरामद हुआ है। दोनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक से निकले थे। दोनों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही, अग्रिम कार्रवाई भी पुलिस कर रही है। मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेजा जाएगा। उनके अन्य साथियों की भी जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed