{"_id":"670e19c13a59f8bf9a0b59de","slug":"encounter-between-bike-borne-robbers-and-police-one-shot-in-the-leg-admitted-to-chc-partner-escapes-2024-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unnao: पुलिस से बाइक सवार लुटेरों की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली…CHC में भर्ती, साथी भाग निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: पुलिस से बाइक सवार लुटेरों की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली…CHC में भर्ती, साथी भाग निकला
Tue, 15 Oct 2024 01:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:11 PM IST
सार
Unnao News: मंगलवार सुबह चार बजे पक्षी विहार की रिंग रोड पर पुलिस की बाइक सवार लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक लुटेरा घायल हो गया, जबकि उसकी साथी भाग निकला।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उन्नाव जिले में मंगलवार तड़क सुबह पक्षी विहार की रिंग रोड पर गश्त के दौरान पुलिस को बाइक सवार दो संदिग्ध युवक नजर आए। उन्हें रुकने को कहा, तो उन्होंने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी की, तो फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक लुटेरे के दाहिने पैर में लगी, जबकि उसका साथी भाग निकला।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में 29 अगस्त को नवाबगंज पुलिस चौकी के पास महिला से लूट की घटना स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के पास से 3250 रुपये और तमंचा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज पक्षी विहार की रिंग रोड पर मंगलवार सुबह चार बजे पुलिस गश्त के दौरान बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे।
विज्ञापन
शक के आधार पर पुलिस ने उन्हें रुकने को कहा। पुलिस को देख बाइक सवार दोनों युवकों ने भगाने का प्रयास किया। यही नहीं पीछा कर रही पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश देख पुलिस ने घेराबंदी कर बचाव में जवाबी फायरिंग की। घटना में एक युवक के दाहिने पैर में गोली लगी है। पूछताछ में उसने अपना नाम कानपुर नगर के थाना जाजमऊ निवासी इरफान अहमद पुत्र स्व. अली हुसैन बताया।
विज्ञापन
दूसरी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे
पुलिस उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गई। प्राथमिक उपचार करने के बाद कोतवाली लाकर पूछताछ की, तो लुटेरे ने 29 अगस्त को नवाबगंज चौकी के सामने केवाना गांव निवासी उमा पत्नी संतोष कुमार के साथ हुई चार लाख की लूट की घटना स्वीकार की है। उसने बताया कि सोमवार रात से वह लोग किसी दूसरी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।