फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   employment coming out of the election songs making

...तो चुनावी गानों से निकल रहा है रोजगार

Thu, 16 Feb 2017 11:40 AM IST
उदयन शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
उदयन शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 16 Feb 2017 11:40 AM IST
सार

- प्रचार के लिए तरह-तरह के गाने रिकॉर्ड करवाते हैं प्रत्याशी

विज्ञापन
employment coming out of the election songs making
डेमो

विस्तार

चुनाव प्रचार धीरे-धीरे समाप्ति की ओर है, पर अभी भी साउंड रिकॉर्डिंग स्टूडियोज में चहल-पहल है। प्रत्याशियों की कोशिश है कि नए-नए नारे गढ़कर उन्हें गीत के रूप में पेश कर लोगों तक पहुंचाकर छाप छोड़ी जाए। 
विज्ञापन


गीत ‘बेबी को बेस पसंद है’ की तर्ज पर सपा-कांग्रेस का ‘यूपी को ये साथ पसंद है’ और बसपा का ‘सिंहासन पर माया बहन’ और भाजपा का ‘इस बार बीजेपी, एक बार बीजेपी’ की धूम है वहीं लोकल स्तर पर भी प्रत्याशी गानों से प्रचार करने में जुटे हैं। 
विज्ञापन


हर्षनगर स्थित ऑउट ऑफ द बॉक्स मोशन पिक्चर्स कंपनी में म्यूजिक डॉयरेक्टर, कंपोजर मात्र 14 वर्षीय मधुरम खरे व रिकॉर्डिस्ट राहुल बक्सारिया ने बताया कि चुनाव के समय काफी कुछ नया करने को मिला है। सीखने के साथ रुपये भी मिल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काकादेव स्थित डिजीट्रैक साउंड कंपनी के  मालिक सुमंत ने बताया कि उन्होंने चुनाव के समय में दो से तीन गाने रिकॉर्ड किए हैं। इसके अलावा नेहरू नगर स्थित ओम म्यूजिक रिकॉर्डिंग स्टूडियो, किदवई नगर स्थित कॉलीवुड एकेडमी, वर्ल्ड बैंक बर्रा स्थित नंदरानी कला एकेडमी, पर्ल लैब आदि साउंड रिकॉर्डिंग स्टूडियो हैं। 

10 से 20 हजार रुपये में बनता है एक गाना
साउंड स्टूडियोज की मानेें तो एक नया गाना 10 हजार से 20 हजार रुपये तक में रिकॉर्ड होता है। इसमें म्यूजिक और धुन सब कुछ नया होता है। गाने की क्वालिटी के हिसाब से रुपये तय होते हैं। वहीं, किसी बॉलीवुड म्यूजिक की थीम पर वॉइस ओवर करके 5 हजार से 8 हजार में भी गाना रिकॉर्ड हो जाता है। इसमें म्यूजिक नहीं देना पड़ता कैराओके सॉफ्टवेयर से केवल म्यूजिक डॉउनलोड करके आवाज देनी पड़ती है।

सिंगिग सीख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका
साउंड रिकॉर्डिंग स्टूडियोज के संपर्क में ऐसे कई युवा होते हैं जो सिंगिंग सीख रहे होते हैं। ऐसे में चुनाव के समय में उनके लिए सुनहरा मौका होता है। उनका गाया हुआ गाना जब गलियों में बजता है, तो उनके अंदर कांफिडेंस तो आता ही है और वह कुछ रुपये भी कमा लेते हैं।


गानों का होता है साइकोलॉजिकल इफेक्ट
एक तरह से चुनावों में गानों का साइकोलॉजिकल इफेक्ट पड़ता है। जब लोग खासकर बच्चे कोई गाना बार-बार सुनते हैं तो वह उसे गुनगुनाते भी हैं। इससे उसका प्रचार हर जगह पहुंचता है। लोग उस प्रत्याशी के  बारे में दो-चार बातें कर ही लेते हैं, जिसका फायदा प्रत्याशी को मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed