{"_id":"6aff629a354636edba0b09ae","slug":"employees-will-not-be-able-to-evade-election-duty-data-will-be-maintained-online-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1717314-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: चुनावी ड्यूटी से नहीं बच पाएंगे कर्मचारी, ऑनलाइन होगा डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: चुनावी ड्यूटी से नहीं बच पाएंगे कर्मचारी, ऑनलाइन होगा डाटा
विज्ञापन
कानपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार चुनाव ड्यूटी में सिफारिश और बहानेबाजी रोकने के लिए जिले के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों का डाटा ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके लिए इलेक्शन पर्सनल डिप्लॉयमेंट सिस्टम (ईपीडीएस) पर जानकारी फीड करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
प्रभारी अधिकारी कार्मिक ने सभी विभागाध्यक्षों को गूगल शीट पर निर्धारित प्रारूप में कर्मचारियों की संख्या, नाम, पद और अन्य विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इससे निर्वाचन कार्यालय को एक क्लिक पर सभी विभागों के कार्मिकों की जानकारी मिल सकेगी। ड्यूटी आवंटन की प्रक्रिया भी ऑनलाइन रिकॉर्ड में रहेगी। इससे व्यक्तिगत पहुंच और सिफारिश के आधार पर ड्यूटी हटवाना आसान नहीं होगा।
बीमारी का बहाना बनाने वालों पर भी नजर
चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए बीमारी या अन्य कारण बताकर छूट मांगने वाले कर्मचारियों की निगरानी भी आसान होगी। कार्मिकों की उपलब्धता और तैनाती का रिकॉर्ड ऑनलाइन सुरक्षित रहेगा। प्रभारी अधिकारी कार्मिक एवं सीडीओ अभिनव जे जैन ने बताया कि सभी विभागाध्यक्षों से निर्धारित प्रारूप में अधिकारियों और कर्मचारियों का डाटा मांगा गया है। इसे ईपीडीएस पर फीड किया जाएगा।