{"_id":"66d8a6c2b6146dad5d058838","slug":"employee-caught-after-spending-money-from-school-s-account-to-buy-expensive-phone-from-american-website-2024-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: स्कूल के खाते से रकम खर्चकर अमेरिकी वेबसाइट से खरीदा महंगा फोन, पकड़ा गया कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: स्कूल के खाते से रकम खर्चकर अमेरिकी वेबसाइट से खरीदा महंगा फोन, पकड़ा गया कर्मचारी
Wed, 04 Sep 2024 11:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 04 Sep 2024 11:59 PM IST
सार
महंगे मोबाइल के शौक में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था। साइबर क्राइम की टीम ने अमेरिकन कंपनी से संपर्क कर रकम वापस करवाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महंगे मोबाइल के शौक में एक निजी विद्यालय के कर्मचारी ने स्कूल प्रबंधन के खाते से 2.01 लाख रुपये पार कर दिए। स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर जब क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच शुरू की तो घटना का खुलासा हुआ। टीम ने कंपनी से संपर्क कर आर्डर कैंसिल करा रकम वापस करवाई।
साइबर सेल में एक निजी विद्यालय ने खाते से 2.01 लाख रुपये की ठगी होने की शिकायत पहुंची। जांच शुरू हुई तो पता चला कि विद्यालय के एक कर्मचारी ने धोखाधड़ी कर एक अमेरिकन ई-काम वेबसाइट से शॉपिंग की थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया तो उसने बताया कि वह महंगे मोबाइल का शौकीन था लेकिन सैलरी कम होने के कारण वह फोन नहीं खरीद पा रहा था। जिसके लिए उसने धोखाधड़ी कर विद्यालय के खाते से 2.01 लाख रुपये की शॉपिंग की थी।

ऐसे वापस कराए गए स्कूल प्रबंंधन के रुपये
जांच में यूबाई नामक अमेरिकन ई-काम वेबसाइट से संदिग्ध धनराशि की शॉपिंग की जानकारी हुई। सेल ने तत्काल अमेरिकन कंपनी से आर्डर कैंसल कराने के लिए पत्राचार किया और डिलीवर होने से पहले ही फोन का ऑर्डर कैंसल करा दिया।
साइबर व सर्विलांस की तकनीकी से शातिर आया सामने
जांच के दौरान सर्विलांस तकनीक का सहारा लेकर जांच टीम आरोपी कर्मी तक पहुंच गई। उसके फोन में अमेरिकी कंपनी का एप और वह ई मेल आईडी बरामद की गई जिससे लॉगइन कर ऑर्डर किया गया था।