{"_id":"685ee42d50aab1db3f0b2ce7","slug":"electricity-was-cut-off-for-eight-hours-in-35-villages-humidity-made-people-miserable-kanpur-news-c-220-1-akb1002-128329-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 35 गांवों में आठ घंटे गुल रही बिजली, उमस ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 35 गांवों में आठ घंटे गुल रही बिजली, उमस ने किया बेहाल
Sat, 28 Jun 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
झींझक। नवीन बिजली उपकेंद्र से जुड़े अकारू फीडर की 11 केवी लाइन में फाल्ट से 35 गांवों की बिजली गुल रही। उमस से लोग बेहाल रहे। करीब आठ घंटे बाद बिजली बहाल हुई तब लोगों को राहत हुई।
झींझक नवीन बिजली उपकेंद्र के अकारू फीडर लाइन में बददापुरवा के पास तार टूट गया। इससे गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे बिजली गुल हो गई। ताली, लालजी पुरवा, उइछा, गजराजगंज, कमालपुर, अकारू समेत 35 गांवों में घंटों बिजली गुल रही तो इन्वर्टर दगा दे गए। उमस से करीब 50 हजार लोग बेहाल रहे।
इधर बिजली कर्मियों ने पेट्रोलिंग शुरू की। टूटे तारों की मरम्मत में अधिक समय लगा। देर रात करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। जेई हरिप्रकाश ने बताया कि टूटे तार को खोजने में अधिक समय लगा। फाल्ट ठीक कराकर देर रात बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि फाल्ट की जानकारी हो तो तुरंत बिजली कर्मियों को सूचना दें। इससे फाल्ट जल्द ठीक कराया जा सकेगा।