फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Electricity problem became canker in the district hospital.

Kanpur News: जिला अस्पताल में बिजली समस्या बनी नासूर

Sat, 06 Jul 2024 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 06 Jul 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Electricity problem became canker in the district hospital.
फोटो 31:::सीटी स्कैन केंद्र के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते मरीज । संवाद
विज्ञापन

फोटो 32::::जिला अस्पताल में पैथॉलोजी लैब के बाहर पसरा सन्नाटा । संवाद



- लगभग दो महीने से समस्या की वजह से परेशान हो रहे मरीज
- आए दिन सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड जांचें हो रहीं प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जिला अस्पताल में दो माह से जारी बिजली की समस्या का कोई हल नहीं निकल रहा है। शुक्रवार को भी सीटी स्कैन वाले कक्ष में करीब चार घंटे तक आपूर्ति न होने से दोपहर जांच नहीं हो सकी। वहीं, लो वोल्टेज की वजह से पैथोलॉजी की भी मशीनें नहीं चल सकीं। इस वजह से मरीजों को जांचों के लिए घंटों भटकना पड़ा।

संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में बने जिला अस्पताल में लगभग दो माह से बिजली समस्या चल रही है। कभी फाल्ट होने से बिजली गुल हो रही है तो कभी लो वोल्टेज की वजह से सीटी स्कैन मशीन और पैथोलॉजी की अन्य मशीनें व उपकरण नहीं चल पा रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 660 मरीज दिखाने के लिए पहुंचे। इनमें से कई लगभग 80 लोगों को सीटी स्कैन व लगभग सौ लोगों को अन्य जांचें करानी थीं। लोग सुबह से सीटी स्कैन कराने के लिए लाइन में भी लग गए थे, लेकिन काफी देर इंतजार के बाद पता चला कि बिजली नहीं आने की वजह से मशीन नहीं चल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश और उसके बाद उमस में लोग सीटी स्कैन सेवा शुरू होने का इंतजार करते रहे। लगभग 12 बजे सीटी स्कैन कक्ष की आपूर्ति सुचारू होने के बाद सीटी स्कैन सेवा शुरू हो सकी। शाम करीब छह बजे तक 65 लोगों के सीटी स्कैन किए गए। वहीं पैथोलॉजी लैब में भी मशीनें न चलने की वजह से सैंपल तो लिए गए, लेकिन रिपोर्ट मरीजों को नहीं मिल सकी। ऐसे में मरीज शनिवार को भी कई किलोमीटर दूर से रिपोर्ट लेने आने को मजबूर रहें।
मरीजों ने बयां की परेशानी

फोटो 33::::सिविल लाइन निवासी शिवम का कहना है कि बच्चे के पेट में दर्द था तो डाक्टर ने सीटी स्कैन के लिए बोला था। गुरुवार को सीटी स्कैन करा गया था पर बिजली न आने के कारण रिपोर्ट नहीं मिल पाई थी। शुक्रवार को आया तो दोपहर 12 बजे के बाद बिजली आने पर रिपोर्ट मिली।

----------

फोटो 35::::ऊसराअड्डा निवासी रवि कुशवाहा का कहना है डॉक्टर ने सीटी स्कैन लिखा था आज सुबह आठ बजे खाली पेट आया ताे पता चला बिजली नही आ रही है आने पर जांच होगी।

कोट


फॉल्ट होने की वजह से सीटी स्कैन कक्ष की बिजली चली गई थी। फॉल्ट सही कराकर आपूर्ति सुचारू कर दी गई थी। वहीं लो वोल्टेज की समस्या की जांच कराई जा रही है। अभी कारण पता नहीं चल सका। जल्द ही इसका भी समाधान कराया जाएगा। - डॉ. एमएम आर्या, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed