{"_id":"669c9c808fd1fee3860a017b","slug":"electricity-of-5417-defaulters-will-be-cut-preparations-to-cut-off-the-supply-of-1500-consumers-tomorrow-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: 5417 बकायेदारों की कटेगी बिजली, कल 1500 उपभोक्ताओं की सप्लाई बंद करने की तैयारी, पढ़ें अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: 5417 बकायेदारों की कटेगी बिजली, कल 1500 उपभोक्ताओं की सप्लाई बंद करने की तैयारी, पढ़ें अपडेट
Sun, 21 Jul 2024 10:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 21 Jul 2024 10:59 AM IST
सार
Kanpur News: केस्को के मीडिया प्रभारी श्रीकांत रंगीला ने बताया कि अब तक 5417 उपभोक्ताओं ने बिल नहीं जमा किए हैं। उनका बिल 15 हजार से अधिक है। केस्को की ओर से उनकी बिजली काटी जाएगी।
विज्ञापन
केस्को
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर शहर में 15 हजार रुपये से अधिक के बकायेदारों की बिजली काटी जाएगी। केस्को की ओर से ऐसे 5417 स्मार्ट प्रीपेड मीटर के उपभोक्ताओं की सूची तैयार की गई है। उन्हें पूर्व में नोटिस और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर बिल जमा करने की सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
इसके बावजूद इन्होंने बिल जमा नहीं किया। सोमवार को 1500 उपभोक्ताओं की बिजली काटने की तैयारी है। केस्को के शहर में करीब एक लाख 56 हजार स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ता हैं। विभाग की ओर से मार्च में ऑनलाइन बिलिंग सिस्टम का उच्चीकरण हुआ, जिसकी वजह से स्मार्ट प्रीपेड, स्मार्ट पोस्टपेड, पोस्टपेड मीटर के बिल गड़बड़ा गए।
विज्ञापन
विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को बिल अदायगी के लिए समय दिया गया। इसके बाद भी काफी संख्या में लोगों ने बिल जमा नहीं किए। केस्को के मीडिया प्रभारी श्रीकांत रंगीला ने बताया कि अब तक 5417 उपभोक्ताओं ने बिल नहीं जमा किए हैं। उनका बिल 15 हजार से अधिक है। केस्को की ओर से उनकी बिजली काटी जाएगी।
विज्ञापन