फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Electricity lines passing over schools in Kanpur dehat will be shifted

कानपुर देहात में स्कूलों के ऊपर से गुजरी विद्युत लाइन होंगी शिफ्ट

Sat, 18 Sep 2021 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Electricity lines passing over schools in Kanpur dehat will be shifted
कानपुर देहात में कृपालपुर प्राथमिक स्कूल के ऊपर से निकली विद्युत लाइन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। सरकारी स्कूलों के ऊपर से निकली विद्युत लाइनों को जल्द हटाया जाएगा। पिछले दिनों बिवाइन परिषदीय स्कूल में निकली विद्युत लाइन की खबर अमर उजाला में प्रकाशित हुई थी। इसकी जानकारी के बाद अब अधीक्षण अभियंता ने पुखरायां, रनियां व झींझक एक्सईएन को ऐसे स्कूलों को चिह्नित कर लाइन हटाने का प्रस्ताव देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के ऊपर से निकली विद्युत लाइनों से हादसे का खतरा बना है। खतरे के बीच बच्चे पढ़ाई करने को मजबूर होते हैं। कई बार यह लाइनें हटवाने की मांग उठ चुकी है, लेकिन विभागीय अफसर अनदेखी करते हैं। अमर उजाला में 10 सितंबर को खबर प्रकाशित होने पर सीडीओ सौम्या पांडेय ने इसे गंभीरता से लिया था।
विज्ञापन

इसके बाद स्कूल परिसर से निकली विद्युत लाइन हटवा दी गई। स्कूल के पास से वैकल्पिक तौर पर एबीसी लाइन बिछाई गई। वहीं सीडीओ ने अन्य स्कूल परिसर से भी निकली विद्युत लाइनों को भी हटाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर अब अधीक्षण अभियंता विद्युत ने पुखरायां, झींझक व रनियां एक्सईएन को ऐसे स्कूलों को चिह्नित कर नवीन जिला विद्युत विकास निधि योजना से एक सप्ताह के अंदर प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। अधीक्षण अभियंता एके वर्मा ने बताया कि स्कूल परिसर से निकली विद्युत लाइनें शिफ्ट कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed