{"_id":"61215b328ebc3e2f784ffee4","slug":"electricity-is-going-off-in-70-villages-akbarpur-news-knp647495829","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट से रनियां के 18 गांवों की पंद्रह घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट से रनियां के 18 गांवों की पंद्रह घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
झींझक/रनियां। बारिश के कारण शुक्रवार की रात अलग अलग स्थानों पर विद्युत तारों के ऊपर पेड़ों की डाल गिर गई। इससे करीब 70 गांवों की बिजली गुल रही। झींझक में अकारू व मंगलपुर फीडरों की एचटी लाइन पर पेड़ की डाल टूटकर गिरने से 52 गांवों की बिजली साढ़े आठ घंटे गुल रही।
शनिवार की सुबह मरम्मत के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं रनियां में बारिश के दौरान बिलई गांव के पास विद्युत तार पर पेड़ गिरने से 18 गांवों की बिजली गुल हो गई। सूचना पर पहुंचे विद्युत कर्मचारियों ने लाइन की मरम्मत कर करीब 15 घंटे बाद आपूर्ति दोबारा बहाल की।
भोलानगर मोहल्ला के लगरथा रोड नवीन विद्युत उपकेंद्र से जुड़े अकारू फीडर के बद्दापुरवा गांव के पास व मंगलपुर फीडर में सुरासी गांव के पास पेड़ की डाल टूटकर हाईटेंशन लाइन के तारों पर गिर गई।
विज्ञापन
जिससे अकारु फीडर के जगदीशपुर, गंज, नधौवा, गौरी, कमालपुर, अकारु, उइछा, लालजीपुरवा, मुंडेरा समेत 37 गांव व मंगलपुर फीडर के सुरासी, मंगलपुर, मलिकपुर, अकौढ़िया, मनकापुर समेत 15 गांवों की बिजली सप्लाई शुक्रवार की रात करीब 12:30 बजे ठप हो गई।
सुबह बारिश बंद होने के बाद विद्युत कर्मियों की टीम ने फाल्ट की मरम्मत की। जिसके बाद शनिवार की सुबह 9 बजे दोनों फीडरों की सप्लाई दोबारा बहाल हो सकी। एसडीओ मनीष वर्मा ने बताया कि फाल्ट के कारण साढ़े आठ घंटे सप्लाई ठप हुई थी। मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
उधर रनियां में बारिश के बीच शुक्रवार की रात बिलई गांव के पास न्यू रनियां विद्युत उपकेंद्र से जुड़े विद्युत तार पर पेड़ गिर गया। जिससे करबक, जोगीपुर, सिहुराभावन, हुलासीपुरवा, मुन्नापुरवा, भुजपुरा सहित 18 गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। शनिवार की सुबह विद्युत कर्मियों ने पेड़ की छटाई कर तारों के ऊपर से डालों को हटाया।
इसके बाद लाइन की मरम्मत शुरू की। जिसके चलते दोपहर तीन बजे विद्युत आपूर्ति दोबारा बहाल हो सकी। 15 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से सुबह के समय लोगों को पानी की समस्या रही। एसडीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि मरम्मत कराकर आपूर्ति दोबारा शुरू करा दी गई है।