बिजली संकट: 18 सबस्टेशनों से बिजली शटडाउन होने नौ लाख लोग हुए परेशान, नहीं हुए केस्को कार्यालय में फोन भी रिसीव
गर्मी बढ़ने के साथ ही एक बार फिर बिजली की मांग बढ़नी शुरू हो गई है। लेकिन बिजली आपूर्ति ठप रहने से शहरवासियों की परेशानी बढ़ गई है। केस्को ने फॉल्ट और मरम्मत कार्य के लिए कई इलाकों में शटडाउन किया था, जिससे नौ लाख से अधिक की आबादी की परेशानी का सामना करना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में फॉल्ट और ट्रिपिंग से सोमवार को घंटों बिजली गुल रही। परेशान उपभोक्ता केस्को के हेल्पलाइन नंबर 18001801912 पर और संबंधित सबस्टेशनों में बिजली आने की जानकारी लेते रहे। केस्को ने फॉल्ट से ज्यादा मरम्मत की वजह से शटडाउन लेने के कारण बिजली न आने का दावा किया है।
उपभोक्ताओं कहना है कि कहीं पूरी रात बिजली नहीं आई, तो कहीं दिन में घंटों बिजली गुल रही। केस्को कार्यालय में फोन करने पर रिसीव नहीं किए गए। 18 सबस्टेशनों से जुड़े नौ लाख लोग परेशान रहे।
केशवपुरम सबस्टेशन के मसवानपुर फीडर की बिजली आपूर्ति केबल जलने से सुबह 5:05 बजे से 7:25 बंद रही। हंसपुरम में दिन में कई बार बिजली गुल हुई। फीडर ब्रेकडाउन होने से मूलगंज में शाम को बिजली गुल रही। गोविंदनगर में फॉल्ट की वजह से लोगों को दो घंटे बिजली नहीं मिली। शिवकटरा लाल बंगला में रात दो बजे से बिजली गुल हुई। 15 घंटे बाद भी राहत नहीं मिली।
साकेत नगर में तीन घंटे तक बिजली न आने से लोगों को परेशानियां हुईं। किदवईनगर मार्बल मार्केट में भी बिजली संकट बना रहा। लाजपत नगर, आवास विकास केशवपुरम के लोग बिजली न आने से घंटों परेशान रहे। नौबस्ता गल्ला मंडी, दाद नगर, विश्व बैंक बर्रा सहित दर्जनों क्षेत्रों में बिजली संकट बना रहा।
रतनपुर सबस्टेशन पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा
कल्याणपुर, पनकी में बिजली कटौती से परेशान लोगों ने रविवार देर रात रतनपुर सबस्टेशन पर हंगामा किया। लोगों का आरोप था कि पिछले एक सप्ताह से लगातार बिजली कटौती की जा रही है। फॉल्ट की सूचना देने के बाद भी स्टेशन के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचते हैं। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी भी की। पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया।