{"_id":"68337a8ebc79e835d4037ec5","slug":"electrical-goods-worth-rs-35-lakh-stolen-from-warehouse-report-filed-against-two-kanpur-news-c-12-knp1012-1125998-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गोदाम से 35 लाख का बिजली का माल पार, दो पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गोदाम से 35 लाख का बिजली का माल पार, दो पर रिपोर्ट
विज्ञापन
कानपुर। बिजली केबल डालने का ठेका लेने वाली फर्म के गोदाम से 35 लाख रुपये का माल पार हो गया। फर्म मालिक को भनक लगने से पहले ही गोदाम की देखरेख में लगे दो कर्मचारी भाग निकले। मालिक ने दोनों कर्मियों के खिलाफ पनकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आजादनगर निवासी प्रदीप कुमार यादव की सियाराम इंटरप्राइजेज नाम से फर्म है। फर्म बिजली से संबंधित कार्यों का ठेका लेती है। फर्म का पनकी एमआईजी क्षेत्र में केईआई इंडस्ट्रीज के पेटी कान्ट्रैक्टर के रूप में ओवरहेड केबल डालने का कार्य चल रहा था। सामान केईआई इंडस्ट्रीज से ही डिलीवर किया जाता था। उनके अनुसार काम पूरा होने के बाद गोदाम की देखरेख करने वाले हुमायूंपुर फिरोजाबाद निवासी राहुल कुमार व पंकज कुमार भाग निकले। जब उन्होंने कंपनी में बिल लगाया तो कंपनी द्वारा उनके पास 35 लाख रुपये का सामान होने की जानकारी दी गई।प्रदीप ने जब राहुल कुमार और पंकज कुमार को फोन किया तो नंबर बंद मिला। इंस्पेक्टर पनकी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।