फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   electric loco shed made dual mode shunting engine

यूपी: बिजली और बैटरी, दोनों से चलेगा रेल इंजन, इलेक्ट्रिक लोको शेड ने बनाया डुअल मोड शंटिंग इंजन

Sat, 01 Aug 2020 03:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 01 Aug 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
electric loco shed made dual mode shunting engine
रेल इंजन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के विद्युत लोको शेड ने एक डुअल मोड इंजन बनाया है। इसका उपयोग खासकर इंजनों की शंटिंग कराने में होगा। यह इंजन जहां ओएचई है, वहां भी चलेगा और जहां बिजली की लाइन नहीं है, वहां बैटरी से चलेगा। फजलगंज स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड में इंजनों की मरम्मत होती है।
विज्ञापन


मरम्मत करने के लिए जिस सेक्शन में ऊपर ओएचई लाइन नहीं होती है, वहां इंजन को ले जाने में दिक्कतें होती हैं। दरअसल, इंजीनियरों को इंजन पर चढ़कर मरम्मत करनी होती है। जहां ओएचई होगी, वहां हैवी करंट की वजह से मरम्मत नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन


अब इस नए विकसित शंटिंग इंजन से मरम्मत वाले इंजन को इलेक्ट्रिक (ओएचई) सेक्शन और बिना इलेक्ट्रिक सेक्शन (अनवायर्ड पिट) में ले जाने में आसानी होगी। अभी तक बिना ओएचई वाले सेक्शन में इंजन को ले जाने के लिए तीन से चार डेड इंजन लगाकर वहां तक इंजन को शिफ्ट करने में कई बार शंटिंग करनी पड़ती थी। इसमें घंटों लगते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉडीफाइड सर्किट करेगी डुअल मोड का काम
प्रयागराज मंडल के पीआरओ केशव त्रिपाठी ने बताया कि इस लोको पर माडीफाइड सर्किट को विद्युत लोको शेड कानपुर ने ही डिजाइन किया है। इस सर्किट में फेल्योर तथा आग लगने के खतरे को कम से कम रखने के लिए बहुत ही कम पावर कान्टैक्टर्स का इस्तेमाल किया गया है। इस सर्किट में लगाए सिलेक्टर स्विच की मदद से लोको (इंजन) को ओएचई या बैटरी मोड में से किसी एक मोड पर चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed