फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Elections will decide the future of the District Presidents along with the candidates, SP-BSP have recently ch

UP: प्रत्याशियों के साथ जिलाध्यक्षों का भविष्य भी तय करेगा चुनाव, सपा-बसपा ने हाल ही में बदला है जिलाध्यक्ष

Sun, 07 Apr 2024 03:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 07 Apr 2024 03:20 PM IST
सार

Hardoi News: बसपा के विभिन्न पदों पर काम कर चुके राजेश्वर कुशवाहा को ऐन चुनाव के वक्त पार्टी ने जिम्मेदारी सौंपी है। फिलहाल तो बसपा का प्रत्याशी तय करना ही सबसे बड़ी चुनौती है। चुनाव में बसपा का प्रदर्शन कहीं न कहीं राजेश्वर का भविष्य भी तय करेगा।

विज्ञापन
Elections will decide the future of the District Presidents along with the candidates, SP-BSP have recently ch
अजीत सिंह बब्बन, शराफत अली और राजेश्वर कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के लोकसभा चुनाव में इस बार न सिर्फ प्रत्याशियों और जनप्रतिनिधियों के कद का पता चलेगा बल्कि तीनों प्रमुख दलों के जिलाध्यक्षों की भी कसौटी होगी। भाजपा ने बीते साल सितंबर में, तो सपा और बसपा ने हाल में ही जिलाध्यक्ष बदले हैं। ऐसे में चुनाव का परिणाम तीनों ही पार्टियों के जिलाध्यक्षों का भविष्य भी तय करेंगे।

विज्ञापन

बदले दौर में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल होने का दावा करने वाली भाजपा के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी के जिला महामंत्री रहे अजीत सिंह को 15 सितंबर 2023 को भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाया गया था। वह पहली बार जिलाध्यक्ष बने हैं और उनके कार्याकाल में यह पहला चुनाव है।

विज्ञापन

जाहिर सी बात है कि उनके संगठन कौशल की परीक्षा भी इस चुनाव में होगी। हालांकि अजीत सिंह बब्बन को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। सपा ने बीती मार्च में ही जिलाध्यक्ष बदला है। पार्टी के वरिष्ठ नेता शराफत अली को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। शराफत अली चौथी बार जिलाध्यक्ष बने हैं।

नई रणनीति बनाकर काम कर रहे हैं कार्यकर्ता
उन्हें न सिर्फ संगठन का बल्कि चुनावी राजनीतिक का भी लंबा अनुभव है। पिछले दो लोकसभा चुनावों से हरदोई में हार रही सपा को जिताने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके हवाले की गई है। वह कार्यकर्ताओं को एक जुटकर नए सिरे से चुनावी रणनीति बनाकर काम भी कर रहे हैं, लेकिन कहीं न कहीं चुनाव परिणाम ही उनका भविष्य तय करेंगे।

विज्ञापन

राजेश्वर सिंह को माना जाता है बसपा के कैडर का कार्यकर्ता
बसपा ने बीते सोमवार की रात ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच जिलाध्यक्ष बदला है। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के बसपा अध्यक्ष राजेश्वर सिंह कुशवाहा को पार्टी का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। राजेश्वर सिंह को भी बसपा के कैडर का कार्यकर्ता माना जाता है।

बसपा का प्रदर्शन तय करेगा भविष्य
वह दो दशक तक ग्राम प्रधान भी रहे हैं। संगठन के विभिन्न पदों पर काम कर चुके राजेश्वर कुशवाहा को ऐन चुनाव के वक्त पार्टी ने जिम्मेदारी सौंपी है। फिलहाल तो बसपा का प्रत्याशी तय करना ही सबसे बड़ी चुनौती है। चुनाव में बसपा का प्रदर्शन कहीं न कहीं राजेश्वर का भविष्य भी तय करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed