फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Election of two BDC and 330 Panchayat members today

दो बीडीसी व 330 पंचायत सदस्यों का चुनाव आज

Sat, 12 Jun 2021 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Election of two BDC and 330 Panchayat members today
कानपुर देहात। दो बीडीसी सदस्य व 330 ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। शनिवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के दौरान कई ग्राम पंचायतों में सदस्य पद के लिए किसी ने नामांकन नहीं कराया था। इससे 414 ग्राम पंचायतों में समितियों का गठन नहीं हो सका। इसके बाद उपचुनाव के माध्यम से पंचायत सदस्यों के चनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। इसी के तहत 330 वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव होना है।
विज्ञापन

वहीं रसूलाबाद के बर्रा ठर्रा सहित सरवनखेड़ा के मगटा में क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव होना है। शुक्रवार को चुनाव के लिए सभी ब्लाकों से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। अकबरपुर ब्लॉक के आरओ देवकी नंदन लवानिया ने बताया कि ब्लॉक में तीस वार्डों का मतदान शनिवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेरापुर ब्लॉक की 11 ग्राम पंचायतों के 30 वार्डों में सदस्य पद पर चुनाव होना है।
आरओ अभिषेक पांडेय ने बताया कि मतदान के लिए 14 पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। इसी प्रकार झींझक ब्लॉक में भी दस ग्राम पंचायतों के 24 वार्डों के सदस्यों के लिए शनिवार को मतदान होगा। यहां आरओ देवेंद्र बर्मन की देखरेख में पोलिंग पार्टी रवाना की गई। संदलपुर ब्लॉक में 44 वार्डों व रसूलाबाद में 29 वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव होंगे।
अमरौधा के 10 गांवों में होगा मतदान
पुखरायां। विकास ख्ंाड अमरौधा की 10 ग्राम पंचायतों के 33 वार्डों में सदस्य पद के लिए शनिवार को मतदान होगा। जिसके लिए देर शाम पोलिंग पार्टियां ब्लॉक कार्यालय से रवाना कर दी गई। विकास खंड अमरौधा के एडीओ पंचायत लाखन सिंह ने बताया कि कथरी, किसुनपुर, चपरघटा, अमिलिया, सुजगवां, श्यामसुंदरपुर, दौलतपुर, जलपुरा, नगसिया, बील्हापुर के 33 वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए दो-दो नामांकन पत्र दाखिल किए जाने पर शनिवार को मतदान कराया जाएगा।

बीडीसी सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक संपन्न होगा। मतदान के दौरान कोविड नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। - सौम्या पांडेय, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed