फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   election

जुलूस निकालने में दो प्रधान समेत 37 पर रिपोर्ट, छह गिरफ्तार

Wed, 05 May 2021 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
election
शिवली (कानपुर देहात)। रोक के बावजूद ज्योति गांव में पंचायत चुनाव में जीत पर डीजे के साथ जुलूस निकाला गया। पुलिस ने प्रधान सहित 13 समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया। वहीं डीजे लेकर चल रहे लोडर को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

शिवली कोतवाली क्षेत्र के ज्योति गांव से सीमा देवी सोमवार को प्रधान पद का चुनाव जीत गई थी। इसके बाद गांव पहुंची और समर्थकों के साथ डीजे बजाते हुए पूरे गांव में जुलूस निकाला। एसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सूचना पर गांव पहुंचने पर जुलूस निकाला जा रहा था। ज्योति गांव के सभातीत सिंह, शिवली के सूरज कश्यप व घनश्याम को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही डीजे वाहन को कब्जे में ले लिया गया। वहीं प्रधान सीमा देवी, समर्थक जगवीर सिंह सहित दस लोग वहां से निकल गए। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

इसी प्रकार सिंहपुर शिवली गांव की सुशीला के ग्राम प्रधान बनने के बाद पति समेत समर्थकों ने जुलूस निकाला। मंगलवार को इस मामले में नवनिर्वाचित प्रधान के पति सुरेश सिंह, सोबरन, अवधेश को लाकडाउन उल्लंघन, महामारी के बचाव का अनुपालन न करने पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस बल कम होने का फायदा उठाकर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सुशीला देवी 20 समर्थकों के साथ वहां से निकल गई। पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसआई लक्ष्मण सिंह का कहना है कि दोनों मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर तीन गिफ्तार
शिवली। कर्फ्यू के बाद भी लोग बिना वजह बाहन निकल रहे हैं। दुकानदार भी कमाई के चक्कर में नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। पुलिस ऐसे तीन दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

शिवली के मैथा कस्बे में सोमवार को बड़ी संख्या में दुकानदार दुकानें सजाकर बैठ गए। सूचना पर मैथा चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने छापा मारा। इस दौरान फास्ट फूड विक्रेता सन्नी कुमार, फर्नीचर दुकानदार मांडा के संतोष शर्मा व प्लास्टिक पाइप विक्रेता रामप्रकाश को कोविड नियमों व महामारी आपदा प्रबंधन का अनुपालन न करने पर गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed