{"_id":"606f5da48ebc3ec89b7f74bc","slug":"election-akbarpur-news-knp622367126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्र में गांव के लोगों से न मंगाएं खाना-पानी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्र में गांव के लोगों से न मंगाएं खाना-पानी : डीएम
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियों के प्रशिक्षण में मतदान कार्मिकों को जानकारी देते जिला निर्वाचन अधिकारी जेपी स?
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर डिग्री कालेज में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले ही दिन गुरुवार को 35 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण के दौरान दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही न करने की बात कही। एसपी ने मतदान कार्मिकों को हर कदम पर सुरक्षा का एहसास कराया। प्रशिक्षण 13 अप्रैल तक चलेगा। अनुपस्थित रहने वाले मतदान कार्मिकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के बाबत जानकारी दी। कहा कि मतदान केंद्र में गांव के किसी व्यक्ति से खाना पानी न मंगाए। खुद पूरी व्यवस्था करके पहुंचे। कहा कि निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराने के लिए पोलिंग बूथ पर रिजर्व रहें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़कर समझ लें। कोविड से बचाव के लिए सावधानी बरतने को कहा। एसपी केशव कुमार चौधरी ने कहा कि निर्भीक होकर ड्यूटी करें। पुलिस लगातार सुरक्षा में रहेगी। पुलिस वाहन मतदान केंद्रों में गश्त करते रहेगें। ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि कुछ समय के अंतराल में पुलिस वाहन मतदान केंद्रों में पहुंचते रहेंगे। इस मौके डीडीओ गोरखनाथ, डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह, बीएसए, जिला सूचना अधिकारी जिला भूमि संरक्षण अधिकारीए डीआईओएस आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे। डीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने बताया कि 35 कर्मी अनुपस्थित रहे हैं। इसकी रिपोर्ट कार्रवाई के लिए डीएम के पास भेजी जा रही है।
सड़क पर पार्किंग, कालेज के बाहर लगा जाम
अकबरपुर डिग्री कालेज में मतदान कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहां पहुंचने वाले कर्मचारी वाहनों की पार्किंग सड़क किनारे ही कर रहे हैं। इससे अकबरपुर-माती रोड में कई बार जाम की स्थिति हो जाती है। पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था कालेज के अंदर हैं इसके बाद भी वाहनों को व्यवस्थित ढंग से नहीं खड़ा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
ड्यूटी कटवाने के लिए चक्कर काटते रहे कर्मचारी
चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए कई कर्मचारी जोड़ जुगाड़ भी ढूंढ रहे हैं। सुबह से कुछ कर्मचारी नेताओं के पीछे माती में घूमते नजर आए। खासतौर पर शिक्षक ड्यूटी कटवाने के लिए परेशान हैं। वाजिब कारण न होने के बाद भी ड्यूटी कटवाने के लिए अफसरों के पास पहुंचने पर कई शिक्षकों को फटकार सुननी पड़ी। इससे कुछ शिक्षक व कर्मचारी तो अफसरों के गेट से ही लौट गए।

प्रशिक्षण में मौजूद मतदान कार्मिक।- फोटो : AKBARPUR