{"_id":"5ed9521e8ebc3e909e012ba9","slug":"electicity-pukhranya-news-knp5637763147","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से पोल टूटे, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से पोल टूटे, बिजली गुल
विज्ञापन
electicity
- फोटो : PUKHRANYA
पुखरायां (कानपुर देहात)। अमरौधा कस्बे के हलधरपुर गांव में ट्रक की टक्कर से 10 विद्युत खंभों की लाइन और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना से तीन दिन से विद्युत आपूर्ति बाधित है, जिससे पानी का संकट बना हुआ है।
ग्राम प्रधान राधा देवी ने बताया कि गांव में बिजली आपूर्ति करने के लिए नोनापुर विद्युत उपकेंद्र से लाइन आई है। मुगल रोड के किनारे व्यवस्थित ट्रांसफार्मर से आपूर्ति के लिए लगे खंभों से सोमवार रात ट्रक टकरा गया था। जिससे 10 खंभों के तार और विद्युत ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया।
गांव के डॉ. एमएल वर्मा, रामशंकर अनुरागी, भगवान दास, मोहम्मद शादाब ने बताया कि तीन दिनों से गांव में अंधेरा छाया है। पीने के पानी किल्लत है। ग्रामीणों ने शीघ्र आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। जेई तपस रंजन ने बताया कि लाइन की मरम्मत का कार्य चल रहा है। शुक्रवार को आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।