फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   electicity

अधिशासी अभियंता रनियां पर जमकर भड़के उद्यमी

Sun, 13 Sep 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
electicity
विद्युत अफसरों के साथ बैठक करते उद्यमी। - फोटो : AKBARPUR
रनियां (कानपुर देहात)। औद्योगिक क्षेत्र रनियां में बिजली समस्या को लेकर शनिवार को विसायकपुर के एक होटल में मुख्य अभियंता विद्युत व अन्य अफसरों के साथ उद्यमियों की बैठक हुई। इसमें उद्यमियों ने अव्यवस्था का ठीकरा अधिशासी अभियंता रनियां के सिर पर फोड़ा। उद्यमियों ने कहा कि फैक्टरियों को नियम विरुद्ध रुरल फीडर से बिजली दी जा रही है। ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की समस्या बताने पर अधिशासी अभियंता कोई जवाब नहीं देते ऊपर से उद्यमियों को कार्यालय से बाहर कर देते हैं। उन्हें हटा दिया जाए किसी योग्य की तैनाती की जाए।
विज्ञापन

आईआईए चेयरमैन राजीव शर्मा के अनुरोध पर शनिवार को एक होटल में मुख्य अभियंता एसके बघेल पहुंचे। यहां उद्यमियों के साथ उनकी वार्ता हुई। प्लास्टिक फैक्टरी संचालक विनय कनौडिया ने बताया कि उनकी फैक्टरी को रूरल फीडर की बिजली से जोड़ा गया है। ट्रिपिंग की दिक्कत रहती है। कई बार उपकरण फुंक चुके हैं। आरोप लगाया कि अधिशासी अभियंता रनियां दीपक सिंह ने उनके अनुरोध पर भी फैक्टरी की बिजली इंडस्ट्री फीडर से नहीं जोड़ी। विद्युत कार्यालय गया तो अधिशासी अभियंता के आदेश पर चपरासी ने हाथ पकड़ कर बाहर निकाल दिया। आईआईए चेयरमैन ने कहा कि दिन में ट्रिपिंग, लोवोल्टेज, बिल में गड़बड़ी, जर्जर तारों की दिक्कतों से समस्याएं हैं।
विज्ञापन

रनियां के अधिशासी अभियंता कोई समाधान नहीं करते। अल्टीमेटम दिया कि एक माह में समस्याएं हल नहीं हुई तो मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे और फैक्टरी बंद कर धरना दिया जाएगा। मांग कि अधिशासी अभियंता रनियां को हटाया जाए। अधीक्षण अभियंता विद्युत एसके श्रीवास्तव, उद्यमी सुनील पांडेय, रोहित ब्रजपुरियां, आदित्य बांगला, सचिन गर्ग आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे चली बैठक, निशाने पर रहे एक्सईएन
रनियां। उद्यमियों की मुख्य अभियंता विद्युत से उद्यमियों की वार्ता लगभग तीन घंटे चली। पूरे समय में अधिशासी अभियंता रनियां उद्यमियों के निशाने पर रहे। उद्यमियों ने मुख्य अभियंता से कहा कि रनियां खंड का मेन अधिकारी ही सही नहीं है। इस पर अन्य अफसरों के बारे में बात करना बेमतलब है। कहा कि एक्सईएन के काम को तवज्जो नहीं देने से अधीनस्थ भी मौज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed