फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Elderly dies due to collision with tractor, creates ruckus for compensation

Kanpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे के लिए जाम लगा किया हंगामा

Mon, 23 Oct 2023 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Elderly dies due to collision with tractor, creates ruckus for compensation
झींझक। रसूलाबाद-झींझक रोड पर किशौरा गांव के सामने ट्रैक्टर- ट्राली की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे परिजन सड़क पर शव रखकर मुआवजा की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह से परिजनों को समझाया। करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन


मकनियपुर गांव निवासी श्रीकृष्ण (70) रविवार दोपहर साइकिल से झींझक आए थे। वह शाम को झींझक रसूलाबाद मार्ग से वापस लौट रहे थे। किशौरा गांव के सामने पहुंचने पर रसूलाबाद की तरफ से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इधर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। जानकारी पर पहुंचे मृतक के पुत्र शिवदत्त, अनीत, रामबिलास, अनिरुद्ध व लोहा सिंह पहुंचे। उन्होंने शव नहीं उठाया और मुआवजे की मांग शुरू कर दी। इधर अन्य ग्रामीण भी पहुंच गए। इसके बाद जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ डेरापुर शिव ठाकुर, निरीक्षक मंगलपुर देवेंद्र सिंह पहुंचे। उन्होंने परिजन को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया। करीब 2 घंटे बाद जाम खुल सका। निरीक्षक मंगलपुर देवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों को समझाकर शांत करा दिया गया है। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed