फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Elderly brutally beaten to death in a dispute over water pumping by hand pump

कानपुर: हैंड पंप से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या

Fri, 10 Jan 2020 10:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 10 Jan 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Elderly brutally beaten to death in a dispute over water pumping by hand pump
राेते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के संचितपुर गांव में गुरुवार देरशाम हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान बीच बचाव करने आए मनीराम कुरील (65) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पोस्टमार्टम में सिर में गंभीर चोट लगने से मौत की  पुष्टि हुई है। इसके अलावा शरीर में लाठी डंडों की चोट के कई निशान मिले हैं। संचितपुर गांव निवासी संतोष ने बताया कि उसके पड़ोसी रामनाथ कुरील के घर के पास हैंडपंप लगा है। आरोप है कि रामनाथ उस हैंडपंप पर किसी को पानी नही भरने देता है।
विज्ञापन


गुरुवार देर शाम उनके परिवार की एक महिला हैंडपंप में पानी भरने गई थी। जिसपर रामनाथ ने पानी भरने से इंकार कर दिया। संतोष ने अपने भाई बबलू और देशराज संग इसका विरोध किया। इससे नाराज रामनाथ ने अपने बेटे शिवदयाल, सुल्तान, शिवम और बिधनू के मटियारा निवासी रिश्तेदार श्रीनरायण कुरील के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों में मारपीट होता देख संतोष के पिता मनीराम कुरील पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी लाठी डंडों से पिटाई कर दी। मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आई। आस पास के लोगों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। शुक्रवार तड़के मनीराम का शव चारपाई पर पड़ा मिला। संतोष की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। 

 

मृतक के बेटे संतोष की तहरीर पर रामनाथ कुरील समेत पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
रवि कुमार सिंह, सीओ घाटमपुर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed