Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Elder brother brutally kills younger brother for asking for bike keys

Murder: बाइक की चाबी मांगने पर बड़े भाई ने छोटे पर किए कई वार, रातभर बहता रहा खून... इलाज के लिए भी न ले गया

Mon, 22 Apr 2024 08:12 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 22 Apr 2024 08:12 AM IST
सार

मामूली तौर पर भाइयों के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस का मानना है कि घायल को समय रहते अस्पताल ले जाया जाता तो जान बच सकती थी।

विज्ञापन
Elder brother brutally kills younger brother for asking for bike keys
मृतक का फाइल फोटो और इसी गाड़ी से किए वार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौटंकी देखने जाने के लिए बाइक की चाबी मांगने पर दो भाइयों में विवाद के बाद मारपीट होने लगी। बड़े भाई ने बच्चों की लकड़ी की गाड़ी से छोटे भाई के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। रातभर पर खून से लथपथ भाई दरवाजे पर पड़ा रहा। सुबह मृत अवस्था में मिला।

विज्ञापन


रविवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी भाई को हिरासत में लिया। एएसपी ने बताया कि नशे में बाइक ले जाने को लेकर भाइयों में विवाद पर घटना हुई है। मां की तहरीर पर उसके बड़े पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के गाजीपुर खुर्द गांव के पिपरहापुरवा में शनिवार रात करीब 11 बजे बाइक लेकर मेला जाने को लेकर भाइयों के बीच विवाद हो गया। नशे में दोनों एक दूसरे से मारपीट करने लगे। बड़े भाई के हमले में छोटे की मौत हो गई। एएसपी विजयशंकर मिश्रा, सीओ बृजमोहन राय और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंची।

विज्ञापन

गांव निवासी स्व. इंद्रपाल के तीन पुत्र श्रीकेशन, शिवबाबू (26), शिवम गौतम है। छोटा शिवम सूरत में रहता है। मां जगपति देवी ने बताया कि शनिवार शाम श्रीकेशन व शिवबाबू गांव में निमंत्रण खाने गए थे। रात को घर लौटे। करीब रात 11 बजे शिवबाबू नौटंकी देखने जाने के लिए श्रीकेशन से बाइक की चाबी मांगने लगा।

विज्ञापन

चाबी न देने पर दोनों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान बच्चों को चलने के लिए सहारा देने वाली लकड़ी की तीन पहिया गाड़ी से श्रीकेशन ने शिवबाबू के सिर हमला कर दिया। कई प्रहार से शिवबाबू मरणासन्न हो गया। ग्रामीणों ने सुबह शिवबाबू को दरवाजे पर मृत देखकर पुलिस को खबर दी। दरवाजे पर खून फैला था। खून से सनी लकड़ी गाड़ी पड़ी थी।

कुछ दूर एक लोहे का रॉड मिला। पुलिस ने श्रीकेशन को हिरासत में लिया है। एएसपी ने बताया कि नशे में बाइक ले जाने को लेकर भाइयों में विवाद पर घटना हुई है। आरोपी को हिरासत में लिया है। मां की तहरीर पर उसके बड़े पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

रातभर बहता रहा खून, इलाज के लिए भी न ले गया
मामूली तौर पर भाइयों के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस का मानना है कि घायल को समय रहते अस्पताल ले जाया जाता तो जान बच सकती थी। श्रीकेशन और उसका भाई शिवबाबू शराब के लती बताए जा रहे हैं। दोनों कोई काम नहीं करते थे। कुछ दिन पहले खेत बेचा था। मां जगपतिया ने बताया कि दोनों में घटना की शाम झगड़ा हुआ था। शिवबाबू ने उसे पीटा था। उसकी आंख के पास चोट भी लगी। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मारपीट के बाद शिवबाबू को इलाज मुहैया मिलता तो उसकी जान बच सकती थी।

हत्यारोपी को तीन साल पहले छोड़ गई थी पत्नी
हत्यारोपी श्रीकेशन को नशेबाजी की वजह से ही तीन साल पहले पत्नी छोड़कर चली गई थी। वह करीब चार साल पुत्री को भी श्रीकेशन के पास छोड़ गई थी। श्रीकेशन और उसकी बुजुर्ग मां जगपति ही देखभाल करते हैं। दिवंगत अविवाहित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed