फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ek parivaar ke teen log mile korona sankramit

एक परिवार के तीन लोग मिले कोरोना संक्रमित

Wed, 15 Apr 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
ek parivaar ke teen log mile korona sankramit
कन्नौज। इंदरगढ़ के बहादुरपुर गांव में रहने वाले रिटायर्ड प्रधानाध्यापक और उनके दो बेटे कोरोना संक्रमित मिले हैं। तीनों की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या चार हो गई है। जिला प्रशासन ने बहादुरपुर गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया है। गुरुवार को गांव को सैनिटाइज कराया जाएगा। संक्रमित तीनों लोग आगरा से लौटने के बाद किन-किन लोगों से मिले, और कहां-कहां गए, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

बहादुरपुर गांव निवासी सौदान सिंह (70) विशुनगढ़ के एक प्राथमिक विद्यालय से प्रधानाध्यापक के पद से रिटायर्ड हैं। दो अप्रैल को इनके सीने में दर्द हुआ। परिजनों ने आगरा के प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया था। यहां से छह अप्रैल को सौदान सिंह को डिस्चार्ज कर दिया गया। बाद में इसी हास्पिटल का एक डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाया गया। डॉक्टर के संपर्क में आए लोगों की तलाश की गई तो सौदान सिंह का नाम सामने आया। आगरा जिलाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर 13 अप्रैल को एसडीएम छिबरामऊ गौरव शुक्ला ने सौदान सिंह की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद जिला अस्पताल में सौदान सिंह, इनके बेटे कौशलेंद्र सिंह (47), कौशल किशोर (37), पत्नी अनेकश्री (64) और भतीजे सचिन (35) के सैंपल लेकर जांच के लिए सैफई मेडिकल कालेज भेज दिया गया। यहां से बुधवार शाम को आई जांच रिपोर्ट में सौदान सिंह, कौशलेंद्र और कौशल किशोर कोरोना पॉजिटिव निकले। जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। एक टीम को बहादुरपुर के लिए रवाना कर दिया गया। संक्रमित मिले तीनों लोगों को सीएचसी तिर्वा में बनाए गए कोविड-19 हास्पिटल में क्वारंटीन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि सौदान सिंह और इनके दो बेटों कौशलेंद्र और कौशल किशोर की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गुरुवार को पूरे गांव को सैनिटाइज कराया जाएगा। पूरे गांव की जांच कराई जाएगी। पहले चरण में वह लोग होंगे जो इनके संपर्क में आए। बाद में अन्य की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed