फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Eight policemen line hazir at Banda after order of cm

बांदा: मुख्यमंत्री के जाते ही बड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर, चौकी प्रभारी समेत आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Mon, 09 Dec 2019 04:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Dec 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
Eight policemen line hazir at Banda after order of cm
आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर - फोटो : गूगल
बांदा में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आदेश पर पुलिस अधीक्षक ने जिले के बालू वाले क्षेत्रों के सारे थानों के इंस्पेक्टरों  और चौकी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। रविवार को मंडलीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग आदि की शिकायतों पर यह कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


लाइन हाजिर होने वालों में चार इंस्पेक्टर, तीन चौकी प्रभारी और एक थानाध्यक्ष शामिल हैं। रविवार की शाम कृषि विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित चित्रकूटधाम मंडल के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने डीआईजी को अवैध खनन रोकने और सभी थाना चौकियों में फेरबदल करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न मामलों में सतर्कता बरतने को कहा था। मुख्यमंत्री के इस आदेश के कुछ घंटों बाद ही देर रात पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने बांदा जिले के खनन क्षेत्रों से जुड़े सभी 8 थाना/ चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर करने का आदेश जारी कर दिया। 

लाइन हाजिर होने वालों में नरैनी कोतवाली इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय, मटौंध थाना इंस्पेक्टर पंकज कुमार पांडेय, गिरवां थाना इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, कालिंजर थाना इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज शामिल है। इनके अलावा फतेहगंज थानाध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह और चौकी प्रभारियों में करतल (नरैनी) चौकी प्रभारी वीर प्रताप सिंह, भूरागढ़ (मटौंध) चौकी प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह तथा सढ़ा (कालिंजर) चौकी प्रभारी पुनवासीराम गौरव शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर शशि कुमार पांडेय को गिरवां थाना, क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर रामाश्रय सिंह को कालिंजर, अतर्रा थाना इंस्पेक्टर रामेंद्र तिवारी को मटौंध, बदौसा थाना इंस्पेक्टर गिरेंद्र कुमार सिंह को नरैनी कोतवाली का चार्ज सौंपा है।

इसके अलावा बबेरू कोतवाली के एसएसआई लाखन सिंह फतेहगंज थानाध्यक्ष बनाए गए हैं। इन सभी इंस्पेक्टर और उप निरीक्षकों को तत्काल अपनी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन

हफ्ते भर में 9 इंस्पेक्टर, 28 एसआई बदले
दिसंबर माह का पहला हफ्ता थानों में रद्दोबदल का सप्ताह साबित हुआ। 1 से 8 दिसंबर तक पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने तीन किस्तों में तबादला आदेश जारी किए। पहला आदेश 1 दिसंबर को हुआ इसमें 12 सब इंस्पेक्टरों के तबादले हुए। दूसरा आदेश 4 दिसंबर को जारी किया इसमें एक इंस्पेक्टर और 11 सब इंस्पेक्टरों को स्थानांतरित किया गया।

मुख्यमंत्री के आदेश पर तीसरा और सबसे जोरदार आदेश 8 दिसंबर की देर रात जारी हुआ। इसमें खनन क्षेत्र वाले सभी थानों के 4 इंस्पेक्टर और 3 चौकी प्रभारी शामिल हैं। इसे मिलाकर दिसंबर के पहले हफ्ते में पुलिस अधीक्षक ने 28 उप निरीक्षक और 9 इंस्पेक्टर के तबादले किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed