फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Eight people injured in stoning on both sides in kanpur dehat

मैं भी विकास दुबे हूं, कहते हुए चलाए पत्थर, आठ लोग घायल

Wed, 22 Jul 2020 08:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 22 Jul 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Eight people injured in stoning on both sides in kanpur dehat
पथराव में आठ लोग घायल़ - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में राजपुर के भाल गांव में मंगलवार देर शाम एक व्यक्ति ने घर के बाहर लेटे दिव्यांग को पीट दिया। इसके बाद, मैं भी विकास दुबे हूं, सबको बर्बाद कर दूंगा कहते हुए पथराव कर दिया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में पथराव हो गया।
विज्ञापन


इससे आठ लोग घायल हो गए। दिव्यांग को पीटने वाला घटना के समय नशे में था। दिव्यांग के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंगलवार देर शाम अरविंद ने घर के बाहर लेटे पड़ोसी छुन्नू सिंह के दिव्यांग बेटे शिवदीप को पीट दिया।
विज्ञापन


वहां रखा सामान तोड़ दिया। शिवदीप के चिल्लाने पर उसकी मां मीना पहुंची और विरोध किया। इस पर अरविंद ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से मां-बेटा घायल हो गए। इसी बीच दोनों के परिवारी आ गए और पथराव होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे अफरा-तफरी मच गई। दोनों तरफ से चार-चार लोग घायल हो गए। छुन्नू ने पुलिस को बताया कि नशे में अरविंद ने दिव्यांग बेटे को पीटा। पत्नी ने विरोध किया तो वह बोला कि मैं भी विकास दुबे हूं, सबको बर्बाद कर दूंगा। इसके बाद खुद के सिर पर पत्थर मारते हुए पथराव कर दिया।

इससे उसका व बड़े बेटे विनोद का सिर फट गया। पत्नी का दाहिना हाथ टूट गया। थानाध्यक्ष राम प्रकाश ने बताया कि आरोपी का भाई महेंद्र भी गंभीर रूप से घायल है। छुन्नू की तहरीर पर अरविंद, महेंद्र, खुशबू, सीता व रूबी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed