फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Eight pairs of trains to bring and carry migrants, forced migrants to flee from lockdown in Mumbai

प्रवासियों लाने और ले जाने के लिए आठ जोड़ी ट्रेनें, मुंबई में लॉकडाउन से पलायन के लिए मजबूर प्रवासी

Tue, 27 Apr 2021 02:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 27 Apr 2021 02:14 AM IST
सार

मुंबई में लॉकडाउन होने से वहां से ज्यादातर प्रवासी पलायन करने को मजबूर हैं। एक फेरे वाली ज्यादातर ट्रेनें मुंबई और बांद्रा से शुरू हो रही हैं, क्योंकि देश के विभिन्न राज्यों के प्रवासी वहां जाकर काम करते हैं।

विज्ञापन
Eight pairs of trains to bring and carry migrants, forced migrants to flee from lockdown in Mumbai
ट्रेन - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रवासियों को लाने और ले जाने के लिए रेलवे ने आठ जोड़ी नई ट्रेनें शुरू की हैं। मुंबई में लॉकडाउन होने से वहां से ज्यादातर प्रवासी पलायन करने को मजबूर हैं। एक फेरे वाली ज्यादातर ट्रेनें मुंबई और बांद्रा से शुरू हो रही हैं, क्योंकि देश के विभिन्न राज्यों के प्रवासी वहां जाकर काम करते हैं। इससे पहले भी करीब एक माह में रेलवे दो दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रवासियों के लिए चला चुका है।
विज्ञापन


- ट्रेन संख्या 01239 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 28 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे चलकर दूसरे दिन दोपहर 2:45 बजे कानपुर सेंट्रल और रात 11:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 30 अप्रैल को वापसी मेें ट्रेन संख्या 01240 गोरखपुर से सुबह चार बजे चलकर दोपहर 12:25 बजे कानपुर सेंट्रल और शनिवार की दोपहर 1:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी।
विज्ञापन


- ट्रेन संख्या 01249 छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से 29 अप्रैल की शाम 5:15 बजे चलकर शुक्रवार रात 8:30 बजे कानपुर सेंट्रल और शनिवार सुबह 5:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन संख्या 01250 गोरखपुर से एक मई की सुबह 9:45 बजे चलकर शाम 6:10 बजे कानपुर सेंट्रल और रविवार की रात 11 बजे छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


- ट्रेन संख्या 01243 छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से 25 अप्रैल की शाम 5:15 बजे चली, जो सोमवार रात 8:40 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंची। मंगलवार सुबह 5:15 बजे यह ट्रेन गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन संख्या 01244 गोरखपुर से 27 अप्रैल की शाम 5:40 बजे चलकर रात 2:05 बजे कानपुर सेंट्रल और गुरुवार सुबह 5:20 बजे छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पहुंचेगी। 

 

- ट्रेन संख्या 01245 छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से 28 अप्रैल की शाम 5:15 बजे चलकर गुरुवार रात 8:30 बजे कानपुर सेंट्रल और शुक्रवार सुबह 5:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन संख्या 01246 गोरखपुर से 30 अप्रैल की सुबह 9:45 बजे चलकर शाम 6:10 बजे कानपुर सेंट्रल और शनिवार रात 11 बजे छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पहुंचेगी। 

- ट्रेन संख्या 02983 अजमेर से 27 अप्रैल की सुबह 9:20 बजे चलकर शाम 7:30 बजे कानपुर सेंट्रल और बुधवार दोपहर 1:05 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 02984 हावड़ा से 28 अप्रैल की शाम 5:10 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8:25 बजे कानपुर सेंट्रल और गुरुवार रात 9:40 बजे अजमेर पहुंचेगी। 

- ट्रेन संख्या 04476 नई दिल्ली से 27 अप्रैल को एक फेरे के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से रात 11:55 बजे चलकर सुबह छह बजे कानपुर सेंट्रल और रात 11:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन वापस नहीं आएगी। 

- ट्रेन संख्या 09181 बांद्रा से 27 अप्रैल की रात 11:45 बजे चलकर गुरुवार रात तीन बजे कानपुर सेंट्रल और दोपहर 2:20 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09182 दानापुर से गुरुवार शाम 6:20 बजे चलकर शुक्रवार सुबह सात बजे कानपुर सेंट्रल और शनिवार रात 2:30 बजे वडोदरा पहुंचेगी। यह ट्रेन बांद्रा तक नहीं जाएगी। 

- ट्रेन संख्या 09177 मुंबई सेंट्रल से 28 अप्रैल की सुबह 11:05 बजे चलकर गुरुवार दोपहर 1:05 बजे कानपुर सेंट्रल और शुक्रवार सुबह 11 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09178 भागलपुर से एक मई की सुबह छह बजे चलकर रात 1:20 बजे कानपुर सेंट्रल और सोमवार सुबह 5:15 बजे मुंबई पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed