फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   eight injured in Expressway accident

एक्सप्रेस-वे हादसाः  डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 8 घायल

Thu, 27 Sep 2018 07:02 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 27 Sep 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
eight injured in Expressway accident
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर क्रेन से कार खींचते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गुरुवार को भीकमपुर साहनी के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई, इसमें चार लोग घायल हो गए। सभी को एनसीसी पेट्रोलिंग टीम ने सीएचसी में भर्ती कराया है। तीन अन्य हादसों में चार लोग जख्मी हो गए। उनमें दो को गंभीर हालत के चलते सौ शैय्या अस्पताल छिबरामऊ से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तिर्वा में भी एक व्यक्ति हादसे मेें घायल हो गया।
विज्ञापन


 दिल्ली के मंदावली कृष्णापुरी गली नंबर दो 16/739 निवासी अशोक सिंह (26) पुत्र गिरधारी प्रसाद, उनके पड़ोसी अंशुमन (20), शिवकुमार (24), अमर कुमार (25) दिल्ली की निजी कंपनी में काम करते हैं। गुरुवार को चारों दोस्त अशोक सिंह की कार से लखनऊ घूमने जा रहे थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव के पास तेज रफ्तार होने से कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में चारों दोस्त घायल हो गए। एनसीसी पेट्रोलिंग टीम के राजेद्र सिंह, शैलेंद्र, प्रदीप, अजय सिंह ओमकार ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार के बाद वे दूसरी कार से दिल्ली लौट गए। 
विज्ञापन


छिबरामऊ क्षेत्र के गांव उधरनपुर निवासी मधुसूधन की बेटी अलका (15) की साइकिल में स्कूल से लौटते समय ईरिक्शा ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। छात्रा को सौ शैय्या अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अलका शहर के हीरालाल वीएन इंटर कालेज में कक्षा 11 की छात्रा है। इसी तरह विशुनगढ़ रोड पर बहादुरपुर के पास ई रिक्शा में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसमें गांव नौगाई निवासी प्रेमचंद्र (35) पुत्र महेशचंद्र और उसकी पत्नी उर्मिला (32) घायल हो गए। दंपति किशनी थाना क्षेत्र के गांव रठे में रिश्तेदारी से लौट रहे थे। सूचना पर परिजनों ने दोनों को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत के चलते प्रेमचंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तिर्वा प्रतिनिधि के अनुसार ठठिया थाना क्षेत्र के मिरूअन मड़ाह गांव निवासी सुनील पुत्र सुभाष भी सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed