{"_id":"64ccc53526f12ba87d017450","slug":"effect-of-gyanvapi-survey-police-force-deployed-around-mosques-during-fridays-alert-in-sensitive-areas-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानवापी सर्वे का असर: जुमे के दौरान मस्जिदों के आसपास तैनात रहा पुलिस बल, संवेदशनशील इलाकों में है अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानवापी सर्वे का असर: जुमे के दौरान मस्जिदों के आसपास तैनात रहा पुलिस बल, संवेदशनशील इलाकों में है अलर्ट
Fri, 04 Aug 2023 03:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 04 Aug 2023 03:00 PM IST
सार
Kanpur Crime: ज्ञानवापी मामले में एएसआई सर्वे और गुड़गांव में मस्जिद के इमाम की हत्या के मद्देनजर अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
कानपुर में पुलिस मार्च
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में जुमे की नमाज के दौरान मुस्लिम बहुल इलाकों में पुलिस तैनात रही। बनारस में ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर एएसआई के सर्वे शुरू होने और गुड़गांव में मस्जिद के इमाम की हत्या के कारण मस्जिदों के आसपास पुलिस बंदोबस्त रहा।
विज्ञापन
मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में परेड, तलाक महल, चमनगंज, बेकनगंज, दादामियां का चौराहा के आसपास मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। मस्जिदों से दुआएं भी कराई गई। बता दें कि नूंह हिंसा के बाद पूरे हरियाणा में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
इसके मद्देनजर शहरभर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस ने अलर्ट बढ़ा दिया है। पुलिस ने अलग-अलग हिस्सों में पैट्रोलिंग की। साथ ही, शहर के संवेदशनशील इलाकों में पुलिस चौकन्ना है। सबसे शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन