{"_id":"5e46fb8f8ebc3ee5ee52da3b","slug":"education-kanpur-dehat-news-knp544695120","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों का हो कायाकल्प तभी बच्चों का मिलेगी अच्छी शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों का हो कायाकल्प तभी बच्चों का मिलेगी अच्छी शिक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवराजपुर (बिल्हौर)। ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों को बाल मैत्रिक अवस्थापना सुविधाओं से संतृप्त किए जाने हेतु शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में शिक्षा व विकास विभाग की बैठक बीडीओ शिवराजपुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें विद्यालय कायाकल्प पर विचार विमर्श व उसके निदान पर चर्चा की गई।
शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी आलोक पांडे और खंड शिक्षा अधिकारी उमाकांत ने बताया कि ऑपरेशन विद्या कायाकल्प का उद्देश्य पठन-पाठन के स्तर में सुधार हेतु विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं को बाल मैत्रक मानदंडों के अनुरूप बनाना है। इसके अंतर्गत ब्लैक बोर्ड छात्र-छात्राओं के लिए उनकी संख्या के अनुरूप अलग-अलग शौचालय-मूत्रालय की व्यवस्था करना, स्वच्छ पेयजल एवं मल्टीपल हैंड वाशिंग सिस्टम की सुविधा दिलाना है। यह अभियान ग्रामवासियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने एवं ग्राम सभाओं के संपूर्ण विकास के साथ ही एक बेहतर राष्ट्र के निर्माण हेतु चलाया गया एक महत्वाकांक्षी अभियान है। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं और विकास खंड कार्यालय से कर्मी मौजूद रहे।