{"_id":"5e542a8f8ebc3ef3e068cc69","slug":"education-kanpur-dehat-news-akbarpur-news-knp5467412126","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह नमूनों की जांच में मिली रंग की मिलावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह नमूनों की जांच में मिली रंग की मिलावट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक के लिए सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की मोबाइल वैन प्रयोगशाला सिकंदरा व संदलपुर आई। खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच की गई। बूंदी और बेसन के लड्डू में रंग की अधिकता मिली। खड़ी हल्दी, अरहर दाल, सॉस व चटनी में रंग की मिलावट पाई गई।
अभिहीत अधिकारी राजकुमार गुप्ता, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी धीरज दीक्षित व अजय प्रताप की टीम मोबाइल वैन प्रयोगशाला लेकर सिकंदरा के बिरहाना पहुंचे। यहां छह मिठाई के नमूने लिए गए। पुत्तन की दुकान में बेसन के लड्डू में रंग की अधिकता पाई गई। संदलपुर में 17 नमूने जांचे गए। सरनाम की किराना दुकान में खड़ी हल्दी में रंग मिला। अमित की किराना दुकान में अरहर दाल में रंग की मिलावट पाई गई। शिवम गुप्ता की चाट दुकान में सॉस में रंग की मिलावट मिली। कृष्णा स्वीट हाउस की बूंदी के लड्डू व चटनी में रंग की मिलावट निकली। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि दुकानदारों को रंग मिलावट न करने की चेतावनी दी गई। मिलावट के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।