फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   education

यूपीकैटेट : 2699 सीटों पर 20211 ने किया आवेदन

Fri, 05 Jun 2020 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
education
कानपुर। उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपीकैटेट) में 2699 सीटों के लिए 20211 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस परीक्षा के जरिए प्रदेश के चार कृषि विश्वविद्यालय सीएसए कानपुर, अयोध्या, मेरठ और बांदा में स्नातक, परास्नातक और पीएचडी में प्रवेश मिलता है।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में इस परीक्षा का आयोजन चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) करा रहा है। सीएसए के रजिस्ट्रार डॉ. एचपी सिंह ने बताया तीन जून को आवेदन की अंतिम तारीख थी। चारों कृषि विश्वविद्यालयों में मिलाकर स्नातक में 1708, परास्नातक में 687 और पीएचडी में कुल 304 सीटें हैं। इनके लिए कई राज्यों से 20211 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। स्नातक -परास्नातक में प्रवेश के लिए 200 अंकों तथा एबीएम और पीएचडी के लिए 100-100 अंकों के वैकल्पिक प्रश्नपत्र होंगे। प्रवेशपत्र डाउनलोड करने तथा परीक्षा तिथियों की घोषणा जल्द upcatet.org वेबसाइट पर की जाएगी।
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं के विशेषज्ञ संजीव तिवारी ने बताया कि प्रश्नपत्र में 80 प्रश्न मैथ/बायो और 20 प्रश्न जनरल स्टडी के होते हैं। अभ्यर्थी इनकी तैयारी अच्छे से कर लें। ये संपूर्ण प्रश्नपत्र का 50 प्रतिशत हिस्सा है। बाकी प्रश्न संबंधित विषयों से होते हैं। माइनस मार्किंग को देखते हुए सफलता के लिए उन्हीं प्रश्नों को हल करें, जो अच्छे से तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed