{"_id":"627d39f7b50a9a1ffc25dd4f","slug":"edu-ranking-iit-kanpur-ranked-no-1-in-the-state-6th-in-the-country-and-98th-in-asia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एजु रैंकिंग में आईआईटी कानपुर प्रदेश में नंबर वन, देश में छठवां और एशिया में 98वां स्थान पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एजु रैंकिंग में आईआईटी कानपुर प्रदेश में नंबर वन, देश में छठवां और एशिया में 98वां स्थान पाया
Thu, 12 May 2022 10:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 12 May 2022 10:17 PM IST
सार
एजु रैंक में आईआईटी कानपुर का दबदबा कायम है। प्रदेश में पहला, देश में छठवां और एशिया में 98वां स्थान मिला है।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शैक्षणिक संस्थानों की विश्व स्तर पर रैंकिंग जारी करने वाले एजु रैंक ने प्रदेश, देश और महाद्वीप वार रैंकिंग जारी की है। इस रैंकिंग में आईआईटी कानपुर का दबदबा कायम है। प्रदेश में पहला, देश में छठवां और एशिया में 98वां स्थान मिला है। प्रदेश में बीएचयू को दूसरा, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) को तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन
प्रदेश की रैंक में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) को 12वीं रैंक, एचबीटीयू को 25वीं रैंक और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) को 45वीं रैंक मिली है। एजु रैंक हर साल दुनिया के संस्थानों की छात्र-शिक्षक, रिसर्च समेत विभिन्न बिंदुओं की रिपोर्ट के आधार पर रैंक जारी करता है। रैंक में प्रदेश के 79 संस्थानों को जगह मिली है।
विज्ञापन
यह है रैंक की स्थिति
संस्थान प्रदेश में रैंक देश में रैंक एशिया में रैंक
आईआईटी कानपुर 1 6 98
बीएचयू 2 10 11
एएमयू 3 17 293
लखनऊ यूनिवर्सिटी 4 29 503
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी 5 39 612
एमिटी यूनिवर्सिटी 6 61 779
सीएसजेएमयू 12 109 1126
एकेटीयू 13 113 1187
एचबीटीयू 25 231 2028
सीएसए 45 484 3527
संस्थान प्रदेश में रैंक देश में रैंक एशिया में रैंक
आईआईटी कानपुर 1 6 98
बीएचयू 2 10 11
एएमयू 3 17 293
लखनऊ यूनिवर्सिटी 4 29 503
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी 5 39 612
एमिटी यूनिवर्सिटी 6 61 779
सीएसजेएमयू 12 109 1126
एकेटीयू 13 113 1187
एचबीटीयू 25 231 2028
सीएसए 45 484 3527