फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ED raids the house of former manager of Kalpataru Finance team Intensive investigation lasted for 13 hours

Farrukhabad: कल्पतरु फाइनेंस की पूर्व प्रबंधक के घर ईडी का छापा, तीन गाड़ियों से आई टीम…13 घंटे चली गहन जांच

Thu, 19 Dec 2024 11:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 19 Dec 2024 11:10 AM IST
सार

Farrukhabad News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम 13 घंटे तक रुककर गहनता से जांच पड़ताल करने में लगी रही। टीम पूर्व प्रबंधक पर भी नजरें जमाए रही। जिस जगह पर कल्पतरू फाइनेंस कंपनी संचालित थी, उस भवन का भी टीम ने निरीक्षण किया।

विज्ञापन
ED raids the house of former manager of Kalpataru Finance team Intensive investigation lasted for 13 hours
ईडी का छापा - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटिया वाली गली निवासी कल्पतरु फाइनेंस कंपनी की पूर्व प्रबंधक के घर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने किसी को भी आसपास फटकने नहीं दिया। समाचार लिखे जाने तक ईडी बंद घर में पूर्व प्रबंधक व उनके परिजनों से पूछताछ कर रही थी।

विज्ञापन

मोहल्ला पटिया वाली गली भोलेपुर निवासी सुमन शर्मा पत्नी दिनेश शर्मा कल्पतरु फाइनेंस कंपनी की प्रबंधक थीं। कल्पतरु बंद होने के बाद जमा किया गया पैसा न मिलने पर कई लोगों ने न्यायालय में शिकायतें की थीं। बुधवार सुबह करीब सात बजे ईडी की टीम ने सुमन शर्मा के घर छापा मारा। ईडी के अधिकारी व कर्मचारी तीन वाहनों से आए थे।

विज्ञापन
Trending Videos

ईडी ने मंगलवार को घर की रेकी भी की थी
टीम ने मुख्यगेट पर केंद्रीय जवानों को तैनात कर मुख्य दरवाजा बंद कर लिया। सुमन शर्मा के घर में रहने वाले किरायेदार सुरेंद्र शर्मा व उनके परिजनों को भी बाहर नहीं निकलने दिया। सुमन शर्मा के घर के आसपास केंद्रीय जवान किसी को फटकने नहीं दे रहे थे। बताते हैं कि ईडी ने मंगलवार को सुमन शर्मा के घर की रेकी भी की थी।

विज्ञापन

13 घंटे ईडी ने गहनता से की जांच
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम 13 घंटे तक रुककर गहनता से जांच पड़ताल करने में लगी रही। टीम पूर्व प्रबंधक पर भी नजरें जमाए रही। जिस जगह पर कल्पतरू फाइनेंस कंपनी संचालित थी, उस भवन का भी टीम ने निरीक्षण किया। कल्पतरू फाइनेंस कंपनी की पूर्व प्रबंधक सुमन शर्मा निवासी पटिया वाली गली भोलेपुर के जांच को लेकर ईडी टीम ने मंगलवार को ही जनपद में डेरा डाल लिया था। पूरे दिन टीम के अधिकारी सुमन शर्मा की गतिविधियों पर नजरें जमाए रहे थे।

विज्ञापन

टीम ने दो घंटे तक गहनता से पूछताछ की

इसके बाद टीम ने बुधवार सुबह करीब सात बजे सुमन शर्मा के घर छापा मारा। टीम के अधिकारियों ने सुमन शर्मा से सायं करीब साढ़े पांच बजे तक घर में ही सघन पूछताछ करती रही। किसी को भी टीम ने आसपास नहीं फटकने दिया।टीम को पता चला कि ग्लैक्सी गेस्ट हाउस भोलेपुर के पास कल्पतरु का कार्यालय है। उसके नीचे दुकानें भी बनी हैं। टीम अपने वाहन से सुमन शर्मा को वहां लेकर गई। इसके बाद करीब दो घंटे तक उनसे गहनता से पूछताछ की। कार्यालय के भवन में बिजली न आने से टीम टार्च की रोशनी में ही जांच करती रही। रात करीब आठ बजे टीम ने सुमन शर्मा को छोड़ दिया और जांच-पड़ताल कर लौट गई। टीम में महिला जवान भी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed