फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   E-rickshaw overturned after going out of control, innocent child died

Kanpur News: अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटा, मासूम की मौत

Thu, 28 May 2026 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 28 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturned after going out of control, innocent child died
शिवली। कल्याणपुर-शिवली मार्ग पर बाघपुर में बुधवार दोपहर को ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ई-रिक्शा में बैठी मां-बेटी दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को ई-रिक्शा से निकाल कर सीएचसी शिवली में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शिवली थाना क्षेत्र के विनोवा नगर के मजरा ककरदही निवासी बुद्धीलाल ने बताया कि बुधवार दोपहर ढाई बजे के करीब पत्नी रेखा, बेटी सिया (3) के साथ ई-रिक्शा से गांव स्थित राशन की दुकान से राशन लेने जा रही थी। शिवली-कल्याणपुर मार्ग पर बाघपुर स्थित पेट्रोल पंप के सामने ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे पत्नी व बेटी ई-रिक्शा के नीचे दब गई। चालक मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने पत्नी व बेटी को ई-रिक्शा से निकाल कर सीएचसी शिवली पहुंचाया। वहां डॉ. शनि ने जांच के बाद बेटी सिया को मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर मासूम की मां रेखा, बहन रेशमा व परिजन रोने लगे। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed