फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   E-Masters course for professionals starting at IIT Kanpur, apply by 30th September

IIT Kanpur: प्रोफेशनल्स के लिए शुरू हुआ ई-मास्टर्स कोर्स, 30 सितंबर तक करें आवेदन, जनवरी में शुरू होगी पढ़ाई

Fri, 23 Sep 2022 07:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 23 Sep 2022 07:33 PM IST
सार

आईआईटी कानपुर में प्रोफेशनल्स के लिए ई-मास्टर्स इन कोर्स शुरू होने जा रहे हैं। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, इसके पाठ्यक्रमों की पढ़ाई जनवरी में शुरू होगी। पाठ्यक्रम खत्म करने के लिए एक से तीन वर्ष की समय सीमा निर्धारित है।

विज्ञापन
E-Masters course for professionals starting at IIT Kanpur, apply by 30th September
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी कानपुर में प्रोफेशनल्स के लिए ई-मास्टर्स कोर्स शुरू कर रहा है। कोर्स के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर रखी गई है। कोर्स जनवरी 2023 से शुरू होगा। इस कोर्स को 12 मॉड्यूल में 60 क्रेडिट निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन

आईआईटी संचार प्रणाली, साइबर सुरक्षा और बिजली क्षेत्र विनियमन व अर्थशास्त्र व प्रबंधन में ई-मास्टर्स शुरू कर रहा है। आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने बताया कि इस कोर्स की ऑनलाइन पाठ्यक्रम सामग्री दी जाएगी और उद्योग के अनुभव के साथ काम करने वाले पेशेवरों से भी प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

पाठ्यक्रम खत्म करने के लिए एक से तीन वर्ष की समय सीमा निर्धारित है। संचार प्रणाली में विशेष रूप से संचार उपकरण, कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल, ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स और फाइबर, नेटवर्क उपकरण और वर्चुअलाइजेशन, दूरसंचार, वीएलएसआई, आईओटी, और सिग्नल प्रोसेसिंग के क्षेत्र में विशेषज्ञ बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे 5जी, 6जी और एज कंप्यूटिंग में बड़ी मदद होगी। पावर सेक्टर रेगुलेशन, इकोनॉमिक्स एंड मैनेजमेंट में इंजीनियरिंग, आर्थिक और नियामक की जानकारी दी जाएगी। ज्ञात हो कि संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार इस कोर्स को सिर्फ प्रोफेशनल ही कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed