फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   During the journey in the bus, the poisoners made the maternal uncle and nephew a victim

बस में सफर के दौरान जहरखुरानों ने मांमा-भांजे को बनाया शिकार

Sat, 18 Jun 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
During the journey in the bus, the poisoners made the maternal uncle and nephew a victim
मियागंज सीएचसी में भर्ती घायल सुषमा सिंह। संवाद - फोटो : UNNAO
बांगरमऊ (उन्नाव)। दिल्ली से लौट रहे मामा-भांजा बस में जहरखुरानी का शिकार हो गए। जहरखुरानों ने झांसा देकर नशीला पदार्थ मिलाकर चाय पिलाई और बेहोश होने पर उनके सामान और रुपये लूट लिए। बेहोश देख परिचालक बांगरमऊ में सड़क किनारे उतारकर चला गया।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली के गांव छूही अधेलिया निवासी धीरज (20) दिल्ली में कपड़े सिलाई का काम करता है। धीरज की एक महीने पहले शादी हुई थी। पत्नी को मायके से विदा कराने के लिए परिवार के लोगों ने उसे बुलाया था। गुरुवार को धीरज, 14 वर्षीय भांजे हरिओम के साथ घर आ रहा था। रोडवेज बस में जहरखुरानी गिरोह ने रास्ते में चाय के बहाने नशीला पदार्थ पिला दिया।
विज्ञापन

बेहोश होेने पर बैग व अन्य कीमती सामान लेकर उतर गए। शुक्रवार सुबह बस बांगरमऊ कस्बा पहुंची तो परिचालक ने दोनों को बेहोश पाया। बांगरमऊ कस्बे में नानामऊ तिराहा के पास चालक, परिचालक ने दोनों को सड़क किनारे छोड़कर चले गए। लोगों की सूचना पर पुलिस दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेब से मिले आधार कार्ड से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। चचेरे भाई नीरज ने बताया कि धीरज को कुछ जेवर, बीस हजार रुपये और अन्य समान दिल्ली से लेकर आना था। उसके पास से कोई सामान नहीं मिला है। कोतवाली प्रभारी ब्रजेंद्र नाथ शुक्ला ने बताया कि दोनों के होश में आने के बाद ही घटना की सही जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed