फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dumper rammed into a parked truck from behind in Kanpur, operator dies and driver critical

Kanpur Accident News: खड़े ट्रक में पीछे से घुसा डंपर, परिचालक की मौत, चालक गंभीर 

Sun, 26 Jun 2022 12:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 26 Jun 2022 12:36 PM IST
सार

कोयला नगर हाईवे पर रविवार को तड़के सुबह खड़े ट्रक में पीछे से डंपर भिड़ गया। इस हादसे में परिचालक की मौत हो गई, जबकि डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, हादसे की वजह से हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। 

विज्ञापन
Dumper rammed into a parked truck from behind in Kanpur, operator dies and driver critical
हादसे के क्षतिग्रस्त डंपर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चकेरी के कोयला नगर हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से डंपर जा घुसा। हादसे में चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को कांशीराम ट्रामा सेंटर भेजा, जहां डॉक्टर ने परिचालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे की वजह से हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। इस कारण सुबह आठ बजे तक रुक-रुक कर जाम लगता रहा। 

विज्ञापन

बता दें कि घाटमपुर निवासी अनंत तिवारी (24) डंपर में परिचालक थे। रविवार रात को वह पुखरायां के छतैनी निवासी डंपर चालक आसिफ के साथ मौरंग लेकर उन्नाव की ओर जा रहे थे। इस दौरान रविवार भोर कोयला नगर हाईवे पर दाल लदे एक खड़े ट्रक में उनका डंपर पीछे से जा घुसा। हादसे में चालक और परिचालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए काशीराम ट्रामा सेंटर भेजा, जहां डॉक्टर ने परिचालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चालक आसिफ की हालत नाजुक होने पर उसे उपचार के लिए हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे की वजह से नौबस्ता से रामादेवी की ओर आने वाले वाहनों को एक लाइन से गुजारा जा रहा था। इस कारण नौबस्ता हाईवे तक वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन मंगाकर दोनों वाहनों को किनारे करवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि खड़े ट्रक में पीछे से डंपर घुसने के कारण परिचालक की मौत हो गई है और चालक घायल हो गया है। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को देकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed