फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dumper and tempo collide in Hardoi, three people died

यूपी में भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार को बचाने के प्रयास में डंपर और टेंपो में भिड़ंत, तीन की मौत, नौ घायल

Wed, 11 May 2022 06:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 11 May 2022 06:31 PM IST
सार

हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सवायजपुर सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Dumper and tempo collide in Hardoi, three people died
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में कटरा- बिल्हौर मार्ग पर बुधवार सुबह बाइक सवार को बचाने के प्रयास में डंपर और टेंपों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक, टेंपो में सवार मां- बेटा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। टेंपो सवार नौ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सवायजपुर सीएचसी भिजवाया।

विज्ञापन


जहां से पांच को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पाली थाना क्षेत्र के गंधिया गांव निवासी मूर्ति देवी (36) बुधवार की सुबह बिलग्राम के धनीपुरवा में एक शादी में शामिल होने जा रहीं थी। उनके साथ बेटा सचिन (8), प्रशांत (12), बेटी प्रियांशी (14) भी थी। सभी सवायजपुर से टेंपो में सवार हुए थे।
विज्ञापन


टेंपो में अन्य सवारियां भी थीं। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर कुइंयाखेड़ा के पास लोनार के सौरंगपुर निवासी सुखदेव (40) अचानक बाइक लेकर टेंपो के सामने आ गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में टेंपो की सामने से आए डंपर से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हादसे में बाइक सवार सुखदेव के अलावा मूर्ती देवी, उनके बेटे सचिन की मौत हो गई और प्रियांशी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके साथ ही टेंपो सवार प्रशांत, पाली के बेरिया गांव निवासी सुरेश (45), अनूप (22) निवासी लाड़पुरा हरपालपुर, अवनीश (25) उसकी मां सीता (50) निवासी भरखनी, गीता (26) निवासी लमकन हरपालपुर व टेंपो चालक ज्ञानेंद्र (28) और विनय (40) गंभीर रूप से घायल हो गए।

बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। सूचना पर पहुंचे एसडीएम राकेश सिंह ने घटना की जांच की। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सवायजपुर सीएचसी भिजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने पांच की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से प्रियांशी को लखनऊ रेफर कर दिया गया। हरपालपुर कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed