फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dulhan Made groom and mother in law unconscious by giving intoxicating tea absconded with jewellery and cash

लुटेरी दुल्हन: नशीली चाय पिलाकर दूल्हे और सास को किया बेहोश, जेवर और नकदी लेकर फरार…मझिया से पूछताछ जारी

Tue, 17 Dec 2024 01:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 17 Dec 2024 01:00 PM IST
सार

Farrukhabad News: दूल्हे के बड़े भाई भूरे यादव ने बताया कि शादी कराने वाले ने पहले ही ढाई लाख रुपये ले लिए थे। उसने 15 दिन में शादी कराने की बात कही थी। साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया। थानाध्यक्ष तरुण सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की सूचना मिली थी। परिजन ने अभी तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
Dulhan Made groom and mother in law unconscious by giving intoxicating tea absconded with jewellery and cash
लुटेरी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के शमसाबाद क्षेत्र में विवाह की रस्में पूरी होने के बाद रात में ससुराल पहुंची दुल्हन ने चाय में पति व सास को चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया। इससे दोनों बेहोश हो गए। परिवार के अन्य लोग भी सो गए, तो नवविवाहिता जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई।

विज्ञापन

रविवार रात नगर पंचायत के मोहल्ला अकबरपुर दामोदर (कटरा) निवासी जनवेश यादव की कस्बे के गेस्ट हाउस में शादी हुई थी। शादी हरदोई के थाना हरपालपुर निवासी रिश्तेदार सुखदेव ने कराई थी। रविवार को रात में ही दुल्हन पूजा, उसकी मौसी और मामा कार से गेस्ट हाउस पहुंचे थे। रात में ही हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी की रस्में पूरी हुईं।

विज्ञापन

रात में ही चाय बनाकर घर में कई लोगों को पिला दी
रात करीब एक बजे सभी वैवाहिक कार्यक्रम पूरे होने के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची। दुल्हन ने करीब एक घंटे बाद सभी को चाय पिलाने के लिए कहा, तो परिजनों ने सुबह चाय बनाने की बात कही, लेकिन उसने रात में ही चाय बनाकर घर में कई लोगों को पिला दी। इससे दूल्हा जनवेश और मां उर्मिला देवी और कुछ अन्य लोग गहरी नींद में सो गए।

विज्ञापन

सुखदेव को ढाईघाट पुल पर रात में ही कार से फेंका
दुल्हन अपने रिश्तेदारों के साथ सोने का एक हार, एक सोने की चेन, दो अंगूठी, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी झाले और करीब दो लाख रुपये लेकर फरार हो गई। उन्हीं लोगों के साथ शादी कराने वाला सुखदेव भी चला गया, लेकिन सुखदेव को ढाईघाट पुल पर रात में ही कार से फेंक दिया गया।

विज्ञापन

15 दिन में शादी कराने की बात कही थी
सोमवार सुबह पांच बजे घटना की जानकारी होने पर दूल्हा जनवेश और मां उर्मिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दूल्हे के बड़े भाई भूरे यादव ने बताया कि शादी कराने वाले ने पहले ही ढाई लाख रुपये ले लिए थे। उसने 15 दिन में शादी कराने की बात कही थी। साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया। थानाध्यक्ष तरुण सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की सूचना मिली थी। परिजन ने अभी तहरीर नहीं दी है। मझिया को थाने में लाकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed