{"_id":"643ce00a5766e7d37a0e3c7a","slug":"due-to-section-144-permission-of-pt-dhirendra-shastri-hanumat-katha-was-canceled-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: धारा 144 के चलते पं. धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा की अनुमति निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: धारा 144 के चलते पं. धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा की अनुमति निरस्त
Mon, 17 Apr 2023 11:31 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:31 AM IST
सार
एसडीएम जितेंद्र कटियार ने बताया कि प्रदेश के वर्तमान हालात व धारा 144 के लागू होने के चलते हनुमंत कथा की पूर्व में जारी की गई सशर्त अनुमति निरस्त की जाती है। स्थिति अनुकूल होने पर कथा की अनुमति के लिए पुनर्विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
पं. धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा की अनुमति निरस्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर देहात के शिवली में रंजीतपुर के पवनतनय आश्रम में होने वाली बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा की अनुमति प्रशासन ने ठीक एक दिन पहले निरस्त कर दी। यहां पर 17 से 21 अप्रैल तक तीन दिवसीय कथा, एक दिवसीय दरबार व एक दिवसीय भभूति वितरण कार्यक्रम होना था।
विज्ञापन
एसडीएम जितेंद्र कटियार ने रविवार की शाम पत्र जारी कर बताया कि प्रदेश के वर्तमान हालात व धारा 144 के लागू होने के चलते हनुमंत कथा की पूर्व में जारी की गई सशर्त अनुमति निरस्त की जाती है। स्थिति अनुकूल होने पर कथा की अनुमति के लिए पुनर्विचार किया जाएगा। हालांकि इससे पहले पुलिस व प्रशासन कथा की तैयारियों में जुटा था। रविवार को कथा पंडाल के बाहर जमा लोग एसडीएम के पत्र की जानकारी पर वापस लौट गए।
विज्ञापन