घरेलू कलह के चलते महिला ने मासूम को साथ में लेकर लगाई आग, बचाने आया पति भी झुलसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा थाना क्षेत्र के मरगया निवासी शंकर पुत्र मलखान, पत्नी उपाशना व तीन साल की बच्ची के साथ रहता है। रात करीब 10 बजे उपाशना ने केरोसिन डाल कर आग लगा ली। इस दौरान तीन साल की बच्ची भी आग की लपटों में घिर गई। पत्नी और मासूम को आग की लपटों में घिरा देख पति उसे बचाने के लिए दौड़ा। आग की लपटों में तड़पती महिला ने पति को पकड़ लिया। इससे तीनों गंभीर रूप से जल गए। आनन-फानन परिजन व पड़ोसी तीनों को सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला ने घरेलू कलह के चलते ऐसा कदम उठाया।