फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Due to digging of metro in Harbanshmohal, there were cracks in the houses, rats choked the sewer line

Kanpur: हरबंशमोहाल में मेट्रो की खोदाई से मकानों में आई दरार, चूहों ने चोक की सीवरलाइन, विभाग ने कही ये बात

Fri, 15 Mar 2024 10:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 15 Mar 2024 10:16 AM IST
सार

Kanpur News: यूपीएमआरसी के पीआरओ ने बताया कि मकानों मे दरारों की वजह से रुकावट आई थी। दरअसल, सर्वे के दौरान कुछ लोगों ने कुओं की जानकारी नहीं दी थी। इन्हीं की वजह से खोदाई के दौरान कंपन्न होने से यह दिक्कत हुई।

विज्ञापन
Due to digging of metro in Harbanshmohal, there were cracks in the houses, rats choked the sewer line
तीन मकानों में आई दरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सेंट्रल स्टेशन परिसर से नयागंज भूमिगत मेट्रो स्टेशन तक सुरंग बना रहीं टनल बोरिंग मशीनों के कंपन्न से हरबंशमोहाल के तीन मकानों में दरारें आ गईं। दरअसल, इस मोहल्ले में कई कुएं हैं। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने बगैर इनका आकलन किए मशीनें चलवा दीं, इस वजह से ऐसा हुआ।

विज्ञापन

इसके चलते फिलहाल काम रोक दिया गया है और मकानों की मरम्मत कराई जा रही है। इतना ही नहीं यहां चूहों ने भी कई जगह जमीन खोद रखी है। यूपीएमआरसी ने जब सुरंग निर्माण के लिए आरसीसी डाली तो यह चूहों द्वारा खोदी गई सुरंग के रास्ते सीवर लाइन में चली गई। इससे दो गलियों की सीवर लाइन भी चोक हो गई।

विज्ञापन

गंदा पानी नालियों, सड़कों पर बहने लगा। प्रभावित लोगों वतन सिंह, प्रेम मिश्रा ने जल्द से जल्द मकान सही कराने की मांग की है। क्षेत्रीय पार्षद कौशिक वाजपेयी ने बताया कि उन्होंने मेट्रो के अधिकारियों से शिकायत की है। ठेकेदार की तरफ से अधिकारी अनिल कुमार ने जांच की थी।

ठीक कराई जा रही है चोक सीवर लाइन
उधर, यूपीएमआरसी के पीआरओ ने बताया कि मकानों मे दरारों की वजह से रुकावट आई थी। दरअसल, सर्वे के दौरान कुछ लोगों ने कुओं की जानकारी नहीं दी थी। इन्हीं की वजह से खोदाई के दौरान कंपन्न होने से यह दिक्कत हुई। मकानों की मरम्मत कराई जा रही है। मरम्मत के दौरान चोक हुई सीवर लाइन भी ठीक कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed