फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dry fruits inflated, Cashews are 1200 and Makhana is 1400 rupees per kg, traders said further rise is expected

Kanpur: मेवा में छाई महंगाई... काजू 1200 तो मखाना 1400 रुपये किलो, व्यापारी बोले- आगे भी तेजी का अनुमान

Tue, 01 Oct 2024 09:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 01 Oct 2024 09:48 AM IST
सार

Kanpur News: त्योहारों से पहले मेवा बाजार में तेजी आई है। काजू के दाम सबसे ज्यादा बढ़े हैं। व्यापारियों का कहना है कि बिहार में बाढ़ से मखाना की फसल पर असर पड़ा है।

विज्ञापन
Dry fruits inflated, Cashews are 1200 and Makhana is 1400 rupees per kg, traders said further rise is expected
सांकेतिक - फोटो : istock

विस्तार

त्योहारों से पहले मेवा बाजार में महंगाई आ गई है। काजू, मखाना और गली गोला के दाम तेज हो गए हैं। काजू के भाव में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। काजू 1200 रुपये किलाे तो मखाना के दाम 1400 रुपये किलो हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बिहार में बाढ़ से मखाना की फसल पर खासा असर पड़ा है। ऐसे में आगे भी तेजी का अनुमान है।

विज्ञापन

तीन अक्तूबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इसके बाद दिवाली है और फिर सहालग शुरू हो जाएंगे। नवरात्र से ही मेवा का बाजार उठने लगता है। ठंड में सबसे ज्यादा मेवा की मांग होती है लेकिन अब भाव तेज हो गए हैं। दि किराना मर्चेंट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अलंकार ओमर ने बताया कि काजू के भाव में प्रति किलो दो सौ रुपये की तेजी आ गई है।
विज्ञापन

समूचा काजू 850 से 1200 रुपये किलो हो गया है। टुकड़े वाला काजू गुणवत्ता के अनुसार 850 से 900 रुपये किलो है। मखाना 1100 से 1400 रुपये किलो है। पहले 900 से 1200 रुपये किलो था। उन्होंने बताया कि शहर में काजू केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक से आता है। इन राज्यों में काजू का उत्पादन कम रहा है। इसके अलावा जिन देशों से कच्चा माल आता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात और बाढ़ से फसल पर पड़ा असर
वहां से माल कम आ रहा है। अब मांग तेज हो रही है। इसके चलते काजू का भाव तेज हुआ है। बताया कि बिहार में बरसात और बाढ़ से फसल पर असर पड़ा है, जिसका असर भाव पर दिख रहा है। गरी गोला 190 से 215 रुपये किलो है। इसके भाव में 25-30 रुपये प्रति किलो की तेजी है। छुहारा 150 से 300 रुपये किलो है। इसी तरह पिस्ता डोडा 850-950, बादाम 630-700, किशमिश 150-250, गरी बुरादा 288-300 रुपये किलो बिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed